न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हल्के-फुल्के स्वादिष्ट नाश्ते के लिए परफेक्ट चोइस है सूजी का उत्तपम, ऐसे बनाएं फटाफट #Recipe

हमारे घरों में आम तौर पर सूजी (रवा) के कई व्यंजन बनते हैं। सूजी का हलवा हरदिल अजीज होता है। मीठे के शौकीनों को यह खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jul 2023 4:21:21

हल्के-फुल्के स्वादिष्ट नाश्ते के लिए परफेक्ट चोइस है सूजी का उत्तपम, ऐसे बनाएं फटाफट #Recipe

हमारे घरों में आम तौर पर सूजी (रवा) के कई व्यंजन बनते हैं। सूजी का हलवा हरदिल अजीज होता है। मीठे के शौकीनों को यह खूब भाता है। ब्रेकफास्ट के रूप में सूजी का उत्तपम भी एक अच्छा विकल्प है, जो नमकीन डिश है। कह सकते हैं कि अगर कुछ स्वादिष्ट और हल्का-फुल्का खाने की इच्छा हो तो रवा उत्तपम की ओर देखा जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह फायदेमंद होता है। आप अगर साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो रवा उत्तपम परफेक्ट चोइस है। इसे बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें पत्ता गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च सहित आपकी पसंदीदा सब्जियां काम ली जा सकती है।

suji,rava,suji uttapam,rava uttapam,rava uttapam recipe,rava uttapam ingredients

सामग्री (Ingredients)

1 कप - रवा (सूजी)
1 कटा टमाटर
1/2 कप कटी पत्तागोभी
1/4 कप कटी शिमला मिर्च
3/4 कप दही
1 हरी मिर्च
2-3 टेबल स्पून हरा धनिया
1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
आवश्यकतानुसार बेकिंग सोडा
1/4 टी स्पून राई
2-3 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक

suji,rava,suji uttapam,rava uttapam,rava uttapam recipe,rava uttapam ingredients

विधि (Recipe)

- एक बर्तन में सबसे पहले रवा (सूजी) डालें।
- इसके बाद दही डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब रवा-दही के मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और पकोड़े जैसा घोल तैयार कर लें।
- मिश्रण में कद्दूकस अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटे।
- बैटर को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- बैटर अच्छी तरह से फूल जाएगा। इसके बाद पत्ता गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च बारीक काटें और मिलाकर एक बर्तन में रख लें।
- रवा बैटर लेकर उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें और धीरे-धीरे मिलाएं। घोल गाढ़ा लगने परपानी भी मिक्स कर सकते हैं।
- नॉनस्टिक तवा लेकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और थोड़ी सी राई डालकर फैला दें।
- एक कटोरी में रवा बैटर लेकर तवे पर डालें और फैलाएं। उत्तपम थोड़ा मोटा रखना है। कुछ देर सेंकने के बाद उत्तपम के ऊपर कटी सब्जियां और थोड़ा हरा धनिया डालें।
- कुछ देर बाद उत्तपम पलटें और दूसरी तरफ तेल लगाकर तब तक सेकें जब तक कि यह सुनहरा होकर हल्का क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद इसे प्लेट में उतार लें। पूरे घोल से ऐसे ही और उत्तपम भी बना लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम