Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्नैक्स कै तौर पर बनाकर खाए छोले रोल, घर पर यूं करे तैयार; #Recipe

एक जैसी चीजें खाकर अगर बोरियत हो चुकी है और नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो भी छोले रोल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। स्वाद से भरपूर छोले रोल को आप ब्रेकफास्ट में या फिर दिन में स्नैक्स कै तौर पर बनाकर खा सकते है। इसे बनाने के लिए काबुली चने का इस्तेमाल किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Apr 2023 11:24:12

स्नैक्स कै तौर पर बनाकर खाए छोले रोल, घर पर यूं करे तैयार; #Recipe

एक जैसी चीजें खाकर अगर बोरियत हो चुकी है और नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो भी छोले रोल एक अच्छा विकल्प हो सकता है। स्वाद से भरपूर छोले रोल को आप ब्रेकफास्ट में या फिर दिन में स्नैक्स कै तौर पर बनाकर खा सकते है। इसे बनाने के लिए काबुली चने का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपने पहले कभी घर पर छोले रोल नहीं बनाए है तो कोई बात नहीं, हमारी बताई विधि की मदद से आप बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैंट छोले रोल बनाने की रेसिपी।
chole rolls recipe,delicious chole roll ideas,indian breakfast recipe,easy chole roll recipe,healthy chole roll snacks,spicy chole roll recipe,vegetarian chole rolls,indian street food chole rolls,quick chole roll recipe,chole masala roll छोले रोल बनाने के लिए सामग्री

1 कप काबुली चने
8 ब्रेड स्लाइस
डेढ़ टेबलस्पून मैदा
1 प्याज कटा
1 हरी मिर्च कटी
2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पूनअमचूर
तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक
chole rolls recipe,delicious chole roll ideas,indian breakfast recipe,easy chole roll recipe,healthy chole roll snacks,spicy chole roll recipe,vegetarian chole rolls,indian street food chole rolls,quick chole roll recipe,chole masala roll छोले रोल बनाने की विधि

- छोले रोल बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने साफ करें और उन्हें 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- काबुली चने को पानी से निकालकर दो-तीन बार साफ पानी से दोबारा धोएं। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में काबुली चने डाल दें।
- कुकर में दो गिलास पानी और थोड़ा सा नमक मिक्स कर ढक्कन लगाएं और चने को पकाने के लिए रख दें। एक सीटी आने के बाद कुकर का ढक्कन खोल दें और चने 15-20 मिनट तक उबलने के लिए रख दें।
- जब चने उबलकर पूरी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें और चने कुकर से एक बर्तन में निकालकर ठंडे होने के लिए रख दें।
- जब चने ठंडे हो जाएं तो उन्हें अच्छी तरह से मैश कर एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डाल दें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिला लें। फिर अमचूर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिला दें।
- रोल के लिए स्टफिंग तैयार है।
- अब एक बाउल में मैदा डालकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- मैदे का घोल रोल को चिपकाने में यूज किया जाएगा।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और इसके चारों किनारों को काट लें। इसके बाद बेलन से ब्रेड को बेल लें।
- इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस लें और उसमें तैयार स्टफिंग भरकर चारों कोनों पर मैदा लगाएं और रोल कर दें। फोल्ड करने के बाद रोल को एक बार फिर मैदे के घोल से चिपका दें।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने रख दें। तेल गर्म होने के बाद उसमें छोले रोल डालकर धीमी आंच पर डीप फ्राई करें।
- इसे तब तक तलें जब तक कि रोल का रंग सुनहरा न हो जाए।
- इसे लगातार पलटते हुए तलें। जब छोले रोल सुनहरे हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे छोले रोल तैयार कर तल लें।
- ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए टेस्टी छोले रोल तैयार हैं।
- इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology