न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज हॉट डॉग, मिलेगा बाजार जैसा स्वाद #Recipe

अगर आप बच्चों के लिए कुछ अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं वेज हॉट डॉग बनाने की रेसिपी। यह घर पर ही बाजार जैसा स्वाद देगा और सेहत को कम नुकसान पहुंचाएगा। इसे बनाने में आपको करीब 15 से 20 मिनट लगेंगे। इसका बेहतरीन स्वाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 6:27:42

बच्चों के ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज हॉट डॉग, मिलेगा बाजार जैसा स्वाद #Recipe

सुहाने मौसम में बच्चे अक्सर बाहर के जंकफूड के खाने की जिद करने लगते हैं जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं, लेकिन आप इन्हें घर पर बनाए तो ये कम नुकसान करेंगे। अगर आप बच्चों के लिए कुछ अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं वेज हॉट डॉग बनाने की रेसिपी। यह घर पर ही बाजार जैसा स्वाद देगा और सेहत को कम नुकसान पहुंचाएगा। इसे बनाने में आपको करीब 15 से 20 मिनट लगेंगे। इसका बेहतरीन स्वाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा। बच्चों के ब्रेकफास्ट के तौर पर वेज हॉट डॉग बेहतरीन ऑप्शन बन सकता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

हॉट डॉग बन्स - 2-3
गाजर - 2
बन्दगोभी - 1
शिमला मिर्च - 2-3
फ्रांस बीन्स - 2
आलू - 4-5
चीज - 1 कप
टमाटर - 2 -3
प्याज - 2
चीज स्लाइस - 3-4
लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
टोमेटा सॉस - 1/2 चम्मच
इटैलियन हर्ब्स - 1 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार

veg hot dog recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले आप गाजर, बन्दगोभी, शिमला मिर्च और फ्रांस बीन्स धोकर अच्छे से बारीक-बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके बाद आप आलू उबाल लें। साथ ही चीज कद्दूदकस करके रख लें। एक प्लेट में प्याज और टमाटर काट कर रख लें।

अब एक कड़ाई में मक्खन डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें। जैसे ही मक्खन पिघल जाए तो उसमें प्याज और टमाटर डालकर भून लें। प्याज को ब्राउन होने दें और फिर इसमें उबले हुए आलू काटकर, गाजर, बन्दगोभी, शिमला मिर्च और फ्रांस बीन्स डालें। इसके बाद इसमें इटैलियन हर्ब्स मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें। सारी सामग्री को 5 मिनट के पकने दें। फिर इसे 2-3 मिनट के लिए भून लें। मिश्रण में टोमेटो सॉस मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। मिश्रण को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ चीज मिलाएं और किसी बर्तन में रख दें।

अब हॉट डॉग बन्स को बीच में से काट लें। बन्स के एक तरफ बटर लगाएं। बटर लगाए बन्स वाली साइड स्टफिंग भर दें। बन्स की दूसरी साइड चीज स्लाइस रखें। पैन में मक्खन डालकर गर्म करें और दोनों बन्स को अच्छे से उसमें ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। ब्राउन होने पर उसे प्लेट में निकाल लें। आपका स्वादिष्ट हॉट डॉग बन्स बनकर तैयार है। सॉस के साथ गर्मा-गर्म स्वाद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम