न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा सब्जियां से भरपूर तवा पुलाव #Recipe

आज हम आपके लिए सब्जियां से भरपूर तवा पुलाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 8:25:53

आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा सब्जियां से भरपूर तवा पुलाव #Recipe

भारतीय भोजन में चावल का महात्वपूर्ण स्थान हैं। खासतौर से डिनर में चावल बनाए ही जाते हैं जिसका रूप अलग-अलग हो सकता हैं। जी हां, कभी सादे चावल, बिरयानी या फिर पुलाव बनाया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सब्जियां से भरपूर तवा पुलाव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपके डिनर को लाजवाब बनाएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- 2 कप पके हुए पुलाव वाले या बासमती चावल
- 1 आलू
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1 बारीक कटा टमाटर
- आधा कप हरी मटर
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी हींग
- 1 चम्मच जीरा

tawa pulao recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

- आधा चम्मच गरम मसाला
- आधा चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच देसी घी
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

तवा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छे से धो लें। इसके बाद आलू और मटर को उबाल लें। अब प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लें। उबले हुए आलू को भी छील कर छोटे टुकड़ो में काटें। अब तवा या पैन लें और उस पर घी डाल कर गर्म करें। हींग और जीरा डालकर भून लें। हरी मिर्च और प्याज डाल कर भून लें। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो टमाटर डाल कर पका लें। इसके बाद इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर और गर्म मसाला डालें। 5 मिनट तक पकाएं और उसके बाद आलू, चावल और मटर इसमें मिलाएं। इसके बाद चाट मसाला और नींबू का रस भी मिला दें। आप चाहें तो इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर सकते हैं। इसके साथ चटपटी चटनी, अचार या रायता सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!