Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए साउथ इंडियन स्टाइल सांभर, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसकी Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद लेकर आप भी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 9:01:59

इस तरह बनाए साउथ इंडियन स्टाइल सांभर, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

जब भी कभी दक्षिण भारतीय आहार की बात की जाती हैं तो उनमें सभी के साथ सांभर को जरूर शामिल किया जाता हैं जो किसी भी डिश का स्वाद बढ़ाने का काम करता हैं। आजकल देशभर में सांभर बनाया जाता हैं लेकिन साउथ इंडियन स्टाइल सांभर के स्वाद की बात ही अलग हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए इसकी Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद लेकर आप भी अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

अरहर (तुअर) दाल - 1 कप
टमाटर कटा - 1
प्याज कटा - 1
सहजन फली - 3
कड़ी पत्ते - 10
इमली गूदा - 1/4 कप
गुड़ - 1 टुकड़ा
हल्दी - 1/4 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
सांभर मसाला - 3 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2-3
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार sambar recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

साउथ इंडियन स्टाइल का सांभर बनाने के लिए सबसे पहले इमली को लें और उसे एक कटोरी पानी में डालकर 20-25 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद इसे छानकर अलग रख दें। अब अरहर की दाल लें और उसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। इसके बाद टमाटर, प्याज, सहजन की फली को काट लें। अब धीमी आंच पर प्रेशर कुकर रख दें और उसमें 2 कप पानी डालकर दाल, कटी हुई सब्जियां और इमली का गूदा डाल दें। इसके बाद कुकर में स्वादानुसार नमक और हल्दी पालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।

कुकर में जब 3-4 सीटी आ जाएं तो गैस बंद कर दें। अब एक बर्तन में दाल को निकाल लें। अब कड़ाही गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें उबली दाल डालकर पकाएं। इसमें और पानी भी मिला दें। जब सांभर उबलने लगे तो उसमें गुड पाउडर, सांभर पाउडर डालकर ढककर 10 मिनट तक पकाएं। जब दाल गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

अब दाल में तड़का लगाने के लिए एक छोटे बर्तन में एक चम्मच तेल डालकर राई डाल दें। राई जब चटकने लगे तो उसमें खड़ी लाल मिर्च, हींग, कड़ी पत्ता डाल दें। जब फ्राई हो जाए तो सांभर में तड़का लगा दें। आपका स्वादिष्ट सांभर बनकर तैयार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology