न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहतरीन स्नैक्स के तौर पर बनाए राइस कटलेट, मिनटों में किया जा सकता हैं तैयार #Recipe

आज हम लेकर आए हैं आपके लिए राइस कटलेट बनाने की रेसिपी। राइस कटलेट को रात के बचे हुए चावल से भी बनाया जा सकता हैं। मिनटों में इसे तैयार किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Nov 2022 5:26:34

बेहतरीन स्नैक्स के तौर पर बनाए राइस कटलेट, मिनटों में किया जा सकता हैं तैयार #Recipe

सुबह या दिन के समय स्नैक्स में कुछ चटपटा मिल जाए तो हर कोई मजे से स्वाद लेकर इन्हें खाना पसंद करता हैं। खासतौर पर बच्चे स्नैक्स की डिमांड जरूर करते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ स्नैक्स बनाने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए राइस कटलेट बनाने की रेसिपी। राइस कटलेट को रात के बचे हुए चावल से भी बनाया जा सकता हैं। मिनटों में इसे तैयार किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

चावल पके - 1 कप
आलू उबले - 1-2
कॉर्न - 2 टेबलस्पून
गाजर कद्दूकस - 2 टेबलस्पून
काजू कटे - 2 टेबलस्पून
अदरक पेस्ट - 1/2 टी स्पून
ब्रेड का चूरा - 1/2 कप
जीरा पाउडर - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
मैदा - 1/4 कप
कॉर्न फ्लोर - 1 टी स्पून
नींबू रस - 1-2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

rice cutlet recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

राइस कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप चावल लेकर उन्हें साफ करें और उबाल लें। इसके बाद आलू भी उबाल लें। अब एक बड़ी बाउल में पके हुए चावल डालें और उन्हें मसलकर चिकना कर लें। इसके बाद इसमें उबले आलू मैश कर डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में कद्दूकस गाजर, कॉर्न और कटे हुए काजू डालकर मिक्स कर दें।

इसके बाद अदरक पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला सहित अन्य मसाले भी मिश्रण में डालें और सभी को अच्छे से मिला दें। इसके बाद मिश्रण में हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें ब्रेड का चूरा डालकर मिलाएं। ब्रेड का चूरा डालने से मिश्रण की नमी को कम करने में मदद मिलती है। अब एक बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें और पानी डालकर घोल तैयार करें। अब इस घोल में काली मिर्च पाउडर और 1/4 टी स्पून नमक डालकर मिला दें। इसके बाद दोनों हाथों पर तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें। अब तैयार मिश्रण को हाथों में लेकर उनके बॉल्स बना लें और कटलेट का आकार दे दें। इसी तरह सारे मिश्रण से कटलेट तैयार करें। अब एक-एक कटलेट को मैदा के घोल में डिप कर चारों ओर से कोटिंग करते जाएं।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो आंच तेज कर दें। अब कड़ाही की क्षमता के मुताबिक इसमें डिप किए हुए राइस कटलेट फ्राई होने के लिए डालें। कटलेट को दोनों ओर से पलट पलटकर तब तक फ्राई करें जब तक कि इनका रंग सुनहरा न हो जाए और कटलेट कुरकुरे न हो जाएं। इसके बाद राइस कटलेट प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे राइस कटलेट डीप फ्राई कर लें। आपका स्वादिष्ट राइस कटलेट स्नैक्स बनकर तैयार हो चुका है। इसे टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम