Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बनाएं ढ़ाबा स्टाइल पंजाबी मसाला छोले, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको ढ़ाबा स्टाइल पंजाबी मसाला छोले बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद सभी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Aug 2022 12:13:53

बनाएं ढ़ाबा स्टाइल पंजाबी मसाला छोले, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां #Recipe

जब भी कभी मसालेदार भोजन को जायकेदार बनाने की बात आती हैं तो इसका पंजाबी अंदाज सभी को पसंद आता हैं फिर चाहे वेज हो या नॉनवेज। इस बीच आज इस कड़ी में हम आपको ढ़ाबा स्टाइल पंजाबी मसाला छोले बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद सभी को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। आप इसे चावल, भटूरे या रोटी के साथ खा सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

छोले - 1 कप
टमाटर प्यूरी - 1/2 कप
प्याज - 2
हरी मिर्च - 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
हींग - 2 चुटकी
धनिया पाउडर - 4 टी स्पून
सोंठ - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1 टी स्पून
अनारदाना पाउडर - 2 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
दालचीनी - आधा इंच टुकड़ा
लौंग - 4-5
बड़ी इलायची - 2
बेकिंग पाउडर - 1/2 टी स्पून
टी बैग - 2
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
काला नमक - 1 टी स्पून
कसूरी मेथी - 2 टी स्पून
घी - 2-3 टेबलस्पून
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार punjabi masala chole recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

पंजाबी स्टाइल के मसाला छोले बनाने के लिए सबसे पहले छोले को लेकर अच्छी तरह से धो लें और उन्हें साफ पानी में 9-10 घंटे के लिए भिगोकर रख दें, जिससे छोले अच्छी तरह से फूल जाएं। तय समय के बाद छोले को प्रेशर कुकर में डालकर उसमें काली मिर्च, दालचीनी, काला नमक, लौंग, टी बैग, बड़ी इलायची, थोड़ा सा सादा नमक और पानी मिलाएं। अब कुकर को गैस पर रखकर 6-7 सीटियां आने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर ठंडा होने दें।

अब एक कड़ाही लेकर उसमें तेल डालें और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकने दें। कुर देर बार मसाले में बारीक कटा प्याज डालकर लाइट ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी से तेल अलग न हो जाए। प्यूरी पकने के बाद इसमें आधा कप पानी डालें।

जब ग्रेवी में उबाल आ जाए तो उसमें बारीक कटी हरी मिर्च और तैयार किए गए छोले, कसूरी मेथी डालकर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में छोलों को करछी से चलाते रहें। जब छोले और मसाला ग्रेवी अच्छे से मिक्स होकर खुशबू देने लगे तो गैस बंद कर दें। स्वाद से भरे पंजाबी मसाला छोले बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे पराठा, नान या भठूरे के साथ सर्व किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology