Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर भी बना सकते हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी चना मसाला, भठूरे या पुड़ी के साथ लें स्वाद #Recipe

आज हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पंजाबी चना मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे भठूरे या पुड़ी के साथ खाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 2:37:41

घर पर भी बना सकते हैं ढाबा स्टाइल पंजाबी चना मसाला, भठूरे या पुड़ी के साथ लें स्वाद #Recipe

सर्दियों के इन दिनों में खानपान का अपना अलग ही मजा होता हैं। सभी इन दिनों में गर्मागर्म में कुछ चटपटा खाना जरूर पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ढाबा स्टाइल पंजाबी चना मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे भठूरे या पुड़ी के साथ खाया जा सकता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी इसका स्वाद लेना चाहते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री

काबुली चना/छोला - 1 कप
टमाटर - 2
अदरक कद्दूकस - 1 इंच
जीरा - 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 2
तेजपत्ता - 1
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून|
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
काला/सेंधा नमक - 1 टी स्पून
अनारदाना पाउडर - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबल स्पून
अमचूर - 1 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार punjabi chana masala recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

पंजाबी चना मसाला बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने/छोले को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर 8 से 10 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब कुकर में पानी और आधा चम्मच नमक डालकर काबूली चनों भी मिला दें और कुकर बंद कर गैस पर चढ़ा दें। इस दौरान गैस की फ्लेम तेज रखें। इन्हें 8-9 सीटी आने तक अच्छी तरह से पका लें। इसके बाद गैस की आंच को धीमा कर दें और 10 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद कुकर को गैस से उतार लें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकल जाने दें।

अब एक कढ़ाही लें और उसमें तेल गर्म करने के लिए रख दें। इसमें जीरा, तेज पत्ता और अदरक डालकर लगभग आधा मिनट तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें टमाटर की पहले से बनाकर रखी प्यूरी को डालकर मिला दें। इसके बाद सारे मसालों को इसमें मिलाकर लगभग 5-7 मिनट तक पकने दें। जब ग्रेवी अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें अमचूर पाउडर, काली मिर्च और अनार दाना पाउडर को डाल दें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। ग्रेवी को तीन-चार मिनट तक और पकने दें।

ग्रेवी जब पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें पके हुए काबुली चनों को डालकर अच्छे से मिला दें। इसके बाद स्वादानुसार नमक को इसमें डाल दें। इसमें थोड़ा सा उबला हुआ पानी डालकर अच्छे से मिला दें। अब कढ़ाही को किसी बर्तन से ढक दें और उसे लगभग आधा घंटे तक पकने दें। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। इस तरह आपका स्वादिष्ट गर्मागर्म पंजाबी चना मसाला बनकर तैयार हो चुका है। इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सर्व करें। इसे भठूरे के साथ परोसा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology