न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा पनीर टोस्ट, बनेगा ब्रेकफास्ट का बेस्ट ऑप्शन #Recipe

अगर बच्चों के ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर टोस्ट बनाने की रेसिपी। यह बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा। पौष्टकिता से भरपूर पनीर टोस्ट को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Oct 2022 6:15:27

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा पनीर टोस्ट, बनेगा ब्रेकफास्ट का बेस्ट ऑप्शन #Recipe

बच्चों के स्कूल की छुट्टियां जारी हैं और वे घर पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में बच्चों की छुट्टियां मजेदार बनाने के लिए घर पर उनके लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर बच्चों के ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर टोस्ट बनाने की रेसिपी। यह बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा। पौष्टकिता से भरपूर पनीर टोस्ट को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड - 4-5
पनीर कद्दूकस - 1 कप
मक्खन - 1 टेबलस्पून
प्याज - 1/2
टमाटर - 1
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
शिमला मिर्च - 1/2
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
टोमेटो सॉस - 2 टेबल स्पून
धनिया पत्ती कटी - 2 टेबलस्पून
हरी चटनी - 4 टी स्पून
चिली फ्लेक्स - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

paneer toast recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब मक्खन गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें थोड़ी सी बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक सॉट करें।

अब इस मिश्रण में कटे टमाटर डालें और इसे तक तब भूनें जब तक कि प्याज और टमाटर दोनों अच्छे से नरम ना हो जाएं। इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, चिल्ली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में टोमेटो सॉस डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मसालों में से भीनी खुशबू न आने लगे।

जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर मिक्स कर दें और आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लें। पनीर मिश्रण बनकर तैयार हो गया है। इसके बाद ब्रेड लें और उसे एक नॉनस्टिक पैन/तवे पर दोनों ओर मक्खन लगाकर रोस्ट करें। जब ब्रेड का रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो उसे तवे से उतार लें। अब ब्रेड के चारों ओर हरी चटनी लगाएं और उसके ऊपर पनीर मिश्रण फैला दें। आखिर में टोस्ट को आधा काट लें। आपका स्वादिष्ट पनीर टोस्ट बनकर तैयार है। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम