न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत में फलाहार के तौर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर #Recipe

आज हम आपके लिए प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ पौष्टिकता से भरपूर होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Jul 2022 8:59:15

व्रत में फलाहार के तौर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर #Recipe

सावन का महीना व्रत-उपवास के लिए जाना जाता हैं जिसमें फलाहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करें। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद के साथ पौष्टिकता से भरपूर होती है। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पनीर/छैना (क्रश किया) - 1 कप
दूध - 4 कप
चीनी - 7 टेबल स्पून
हरी इलायची - 5
बादाम कटी - 2 टेबलस्पून
काजू कटे - 2 टेबलस्पून
पिस्ता कटे - 2 टेबलस्पून
केसर - 1 चुटकी
गुलाब जल - 2 टी स्पून

paneer kheer recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें। मीडियम आंच पर रखकर दूध के उबलने का इंतजार करें। जब दूध उबलने लगे तो आंच धीमी कर करछी से दूध को चलाते रहें जब तक कि दूध में गाढ़ापन आना शुरू न हो जाए। इसके बाद लगभग 5 से 6 मिनट तक दूध को पकाएं। इस दौरान बीच-बीच में दूध को चलाते रहें। इसके बाद दूध में चीनी डालें और 5 मिनट तक पकने दें।

दूध में चीनी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और पकाने के दौरान दूध का रंग लाइट ब्राउन होने लगे तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और पिस्ता) को मिला दें। इसके बाद दूध में इलायची पाउडर और एक चुटकी केसर की पत्तियां डालकर मिक्स कर दें। अब दूध को 2-3 मिनट तक पकने दें। अब इसमें क्रश किया हुआ पनीर डालकर मिला दें। अगर पनीर उपलब्ध ना हो तो उसकी जगह छैने का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर ताजे पनीर के बजाय फ्रिज का रखा हुआ पनीर है तो उसे कद्दूकस करके भी उपयोग किया जा सकता है।

दूध में पनीर डालने के बाद आंच धीमी कर दें और कुछ देर तक और पकने दें। इस दौरान इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखें कि पनीर को ठीक तरीके से पकाना है। इसके बाद खीर में गुलाब जल डालें और चम्मच से खीर में मिक्स कर दें। थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर पनीर की खीर बनकर तैयार हो चुकी है। इसे गर्मागर्म सर्व करें या फिर आप चाहें तो फ्रिज में रखकर ठंडा कर भी चिल्ड पनीर खीर का मजा उठा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान