दाल सभी के खानपान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो कि प्रोटीन से भरपूर होती हैं। लेकिन दाल को बनाने का अंदाज अलग हो तो इसे भी स्पेशल बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए पंचमेल दाल बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो ऐसा स्वाद देगी कि आप इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
चना दाल - 2 चम्मच
अरहर दाल - 2 चम्मच
उड़द दाल - 2 चम्मच
मूंग दाल - 2 चम्मच
मसूर दाल - 2 चम्मच
हरा धनिया - 2 चम्मच
घी - 2-3 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
![पंचमेल दाल देगी ऐसा स्वाद जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे आप #Recipe panchmel dal recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
हींग - 1/2 चुटकी
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ता - 7
साबुत लाल मिर्च - 2
हरी मिर्च - 2
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
पंचमेल दाल बनाने के लिए सबसे पहले दालों को एकसाथ पानी से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद एक गहरे बर्तन या कूकर में दाल डालकर इसमें पानी डालें। फिर इसमें पिसी हल्दी, मिर्च, धनिया और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें। इसके पक जाने पर गैस बंद कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि दाल न बहुत गाढ़ी हो और न ही बहुत पतली होनी चाहिए।
इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरे का तड़का लगाएं। फिर इसमें हींग, करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डालकर चलाते हुए हल्का भून लें। अब इसमें टमाटर डालकर चलाएं। इसके बाद इसे पकी हुई दाल में डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें गरम मसाला, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया डाल दें। अब आंच बंद कर दीजिए। तैयार है आपकी पंचमेल दाल। इसे आप चपाती या चावल के साथ खा सकते हैं।