Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए मिक्स वेज ग्रेवी, लाजवाब स्वाद कर देगा उंगलियां चाटने पर मजबूर #Recipe

जब बात आती हैं कि सब्जी में क्या स्पेशल बनाया जाए, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स वेज ग्रेवी बनाने की रेसिपी। मिक्स वेज ग्रेवी को बनाना आसान है और इसमें लगने वाली सामग्री आसानी से इकट्ठा हो जाती है। इसे बनाने में करीब 20 मिनट ला समय लगता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 4:37:07

इस तरह बनाए मिक्स वेज ग्रेवी, लाजवाब स्वाद कर देगा उंगलियां चाटने पर मजबूर #Recipe

घर में आमतौर पर कोई एक साधारण सब्जी बनाई जाती हैं, लेकिन जब कोई मेहमान आता हैं तो उनके लिए भोजन में विशेष व्यंजन बनाने की कोशिश की जाती हैं। लेकिन जब बात आती हैं कि सब्जी में क्या स्पेशल बनाया जाए, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स वेज ग्रेवी बनाने की रेसिपी। मिक्स वेज ग्रेवी को बनाना आसान है और इसमें लगने वाली सामग्री आसानी से इकट्ठा हो जाती है। इसे बनाने में करीब 20 मिनट का समय लगता हैं। इसका लाजवाब स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा। मेहमानों के लिए सब्जी के तौर पर मिक्स वेज ग्रेवी बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

पनीर क्यूब्स - 1 कटोरी
आलू कटे - 1 कटोरी
बीन्स - 1/2 कटोरी
मटर - 1/2 कटोरी
फूलगोभी - 1 कटोरी
टमाटर - 2
प्याज - 2
लहसुन - 5-6 कली
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
काजू - 7-8
लाल मिर्च पाउडर - 2 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार mix veg gravy recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

मिक्स वेज ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके पीस कर लें। इसके बाद आलू, प्याज, टमाटर, फूलगोभी के भी टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज को डालकर लाइट ब्राउऩ होने तक भूनें। इसमें कटा अदरक, लहसुन, काजू के टुकड़े भी डालें और उन्हें अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके बाद इस मिश्रण में कटे टमाटर डालकर भूनें। जब टमाटर नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और मसाले को ठंडा होने दें।

जब मसाला ठंडा हो जाए तो मिक्सी की मदद से इसका पेस्ट तैयार कर लें और पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रखते जाएं। अब कड़ाही में जरूरत के मुताबिक तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें मसाला पेस्ट डालकर भूनें। थोड़ी देर बाद मसाला ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और भूनें।

ग्रेवी को 3-4 मिनट भूनने के बाद जब तेल छोड़ने लगे तो इसमें कटी हुई सब्जियां और पनीर डालें। करछी की मदद से सभी को ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं और पकने दें। इस दौरान जरूरत के हिसाब से ग्रेवी में पानी मिला दें। अब गैस की आंच धीमी करें और सब्जी को ढककर 10 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते रहें। सब्जी तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरी मिक्स वेज ग्रेवी बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से सजाएं। इसके बाद रोटी, पराठा या नान के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology