न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन में बनाना चाहते हैं कुछ हटकर तो ट्राई करें मिक्स दाल, बदल जाएगा पूरा जायका #Recipe

अगर आप भोजन में दाल का कुछ हटकर स्वाद चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स दाल बनाने की रेसिपी। इसका स्वाद आपके जायके को पूरी तरह से बदल देगा। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। भोजन में यह एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Sep 2022 10:21:47

भोजन में बनाना चाहते हैं कुछ हटकर तो ट्राई करें मिक्स दाल, बदल जाएगा पूरा जायका #Recipe

भारतीय भोजन में दाल का विशेष स्थान हैं जिसे हमेशा शामिल किया जाता हैं। पोषण से भरपूर दाल सेहत के लिए अच्छी जरूर रहती हैं, लेकिन हमेशा एक समान स्वाद बोरियत ला देता हैं। अगर आप भोजन में दाल का कुछ हटकर स्वाद चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं मिक्स दाल बनाने की रेसिपी। इसका स्वाद आपके जायके को पूरी तरह से बदल देगा। इसे बनाने में करीब 30 मिनट का समय लगता हैं। भोजन में यह एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

मूंग दाल धुली - 1/4 कप
चना दाल - 1/4 कप
उड़द दाल धुली - 1/4 कप
अरहर (तु्अर) दाल - 1/4 कप
टमाटर - 5
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
तेजपत्ता - 2
हरी मिर्च कटी - 3-4
साबुत सूखी लाल मिर्च - 2-3
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
लौंग - 4
हरी इलायची - 2
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
नींबू रस - 2 टी स्पून
तेल/घी - 4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

mix dal recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

मिक्स दाल बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को एक बर्तन में डालकर उन्हें साफ पानी से धो लें। इसके बाद दालों को पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। तय समय के बाद प्रेशर कुकर लें और उसमें भिगोयी दालें, पानी, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर ढक्कन लगा दें और कुकर को मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। कुछ देर बाद जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और दालों को दस मिनट और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर कुकर ठंडा होने दें।

जब कुकर ठंडा हो जाए तो उसका ढक्कन खोल लें और करछी की मदद से दालों को मैश करें। दाल अगर ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो उसमें जरूरत के मुताबिक गरम पानी मिला सकते हैं। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, लौंग, इलायची, तेज पत्ता, हींग, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को अच्छे से भून लें।

इसके बाद इसमें टमाटर काटकर डाल दें। अब इसे 3-4 मिनट तक पकाएं। पकने के दौरान जब टमाटर नरम हो जाएं तो उसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दें और 1-2 मिनट तक टमाटर और पकने दें। अब टमाटर के मिश्रण में उबली हुई दाल डालकर करछी की मदद से मिला दें। अब दाल को तब तक पकाएं जब तक कि उसमें एक उबाल ना आ जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और दाल में नींबू का रस और धनिया पत्ती डाल दें। लंच या डिनर के लिए स्वादिष्ट मिक्स दाल बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम