न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है न्यूट्रिशन से भरपूर लौकी का सूप #Recipe

मॉनसून के इन दिनों में अपनी सेहत को लेकर गंभीर हैं, तो आज हम आपके लिए न्यूट्रिशन से भरपूर लौकी का सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसमें मौजूद तत्व दिल को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार होते हैं। स्वाद और सेहत के मामले में यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Aug 2022 8:42:23

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है न्यूट्रिशन से भरपूर लौकी का सूप #Recipe

मॉनसून के इन दिनों में अपनी सेहत को लेकर गंभीर हैं, तो आज हम आपके लिए न्यूट्रिशन से भरपूर लौकी का सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसमें मौजूद तत्व दिल को हेल्दी बनाए रखने में भी मददगार होते हैं। स्वाद और सेहत के मामले में यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता हैं। इसे बनाने में करीब 15 से 20 मिनट तक का वक्त लग सकता है। पौष्टिकता से भरपूर यह लौकी सूप लाजवाब स्वाद देता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

लौकी - 1/2 किलो
देसी घी - 1 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च - 1 चुटकी
अदरक - 1 टुकड़ा
हरी धनिया पत्ती - 1 टेबलस्पून
लाल मिर्च - 1 चुटकी
नमक - स्वादानुसार

lauki soup recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

लौकी का सूप बनाने के लिए हमेशा हरी ताजी लौकी का चयन करना बेहतर होता है। सबसे पहले नरम लौकी लें और छिलनी की मदद से उसके छिलके उतार लें। इसके बाद लौकी के टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टी स्पून देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें जीरा डाल दें और तड़कने दें। जब जीरा तड़कने लगे तो उसमें लौकी डालकर धीमी आंच पर भूनें।

आप सूप गाढ़ा पीना चाहते हैं या पतला उसी हिसाब से इसमें पानी मिलाएं और पकाएं। 1-2 मिनट पकाने के बाद सूप में स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच की मदद से मिला दें। इसके बाद सूप में बारीक कटा अदरक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। धीमी आंच पर सूप को बनने में 15 से 20 मिनट तक का वक्त लग सकता है। सूप में आपको अगर लौकी के टुकड़े पसंद न हों तो पकी लौकी को चमचे की मदद से दबाते हुए अच्छी तरह से घोंट लें। आपका पौष्टिकता से भरपूर लौकी का सूप बनकर तैयार हो चुका है। इस पर हरी धनिया पत्ती और काली मिर्च पाउडर गार्निश कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान