न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनियाभर में मिल जाएंगे इंदौरी नमकीन को चाहने वाले, घर पर ही बनाए लहसुन सेव #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए लहसुन सेव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से इसे आप घर पर ही तैयार कर पाएंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Aug 2022 1:49:25

दुनियाभर में मिल जाएंगे इंदौरी नमकीन को चाहने वाले, घर पर ही बनाए लहसुन सेव #Recipe

भारतियों को नमकीन खाना बहुत पसंद होता हैं। लंच, डिनर हो या स्नैक्स कभी भी इसका स्वाद लिया जा सकता है। जब बात नमकीन की हो रही हो तो इंदौर का नाम सामने आता ही हैं जहां की नमकीन के स्वाद के दिवाने आपको दुनियाभर में मिल जाएंगे। अगर आप भी इंदौरी स्वाद लेना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए लहसुन सेव बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से इसे आप घर पर ही तैयार कर पाएंगी। आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

बेसन - 2 कप
लहसुन कलियां - 7-8
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
बेकिंग सोडा - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

indori garlic sev recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

इंदौरी स्वाद से भरपूर लहसुन सेव बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छील लें और उसे मिक्सी में डालकर पीस लें और थोड़ा सा पानी डालकर लहसुन पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद बेसन लेकर उसे छलनी से छानकर एक बर्तन में निकाल लें। अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल या थाली लें और उसमें छना बेसन, लहसुन, पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण में हल्दी, स्वादानुसार नमक, बेकिंग सोडा और 1 टेबलस्पून तेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में थोड़ा-थो़ड़ा पानी डालते हुए गूंथ लें। ध्यान रखें कि बेसन इस तरह गूंथना है कि वो न ज्यादा गीला और न ज्यादा टाइट रहे। इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए सूती कपड़े से ढाककर अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो सेव बनाने की मशीन में प्लेट लगाएं और हाथों में तेल लगाकर थोड़ा सा आटा लेकर मशीन में डालें। आपके पास अगर मशीन नहीं है तो इसकी जगह छेद वाली बड़ी करछी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब मशीन को हाथों से घुमाते हुए कढ़ाई में सेव बनाएं। इसके बाद सेव को तब तक तलें जब तक कि उनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद सेव को एक बर्तन में निकाल लें। इसी तरह सारे आटे से सेव बनाकर तल लें। आपके स्वाद से भरपूर लहसुन के सेव बनकर तैयार हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान