न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेना चाहते हैं चाइनीज़ का स्वाद तो घर पर ही आजमाए गोभी मंचूरियन #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए गोभी मंचूरियन बन्ने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 9:52:39

लेना चाहते हैं चाइनीज़ का स्वाद तो घर पर ही आजमाए गोभी मंचूरियन #Recipe

वीकेंड आते ही सभी बाहर रेस्टोरंट में जाकर खाने का मजा उठाना पसंद करते हैं। लेकिन इस बढ़ते कोरोना के दौर में घर पर ही कुछ स्पेशल बनाकर मजा उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाइनीज़ का स्वाद लेना चाहते हैं तो घर पर ही गोभी मंचूरियन बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गोभी मंचूरियन बन्ने की ऐसी Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

गोभी मंचूरियन के लिए सामग्री

फूड गोभी (कटे हुए) - 15 पीस
कॉर्न फ्लोर - 1/2 कप
मैदा - 5 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
तेल
नमक - स्वादानुसार

सॉस बनाने के लिए सामग्री

हरे प्याज कटा - 2 कलियां
प्याज बारीक कटा - 1
शिमला मिर्च बारीक कटी - 1
लहसुन पेस्ट - डेढ़ टी स्पून
अदरक पेस्ट - 2 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी - 2
चिली सॉस - 1/2 टी स्पून
सोया सॉस - डेढ़ टी स्पून
टोमेटो कैचअप - 2 टेबल स्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार

gobhi manchurian recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

गोभी मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें पानी डालकर मीडियम आंच पर उबालने के लिए रख दें। पानी जब उबलने लगे तो उसमें कटे हुए गोभी डाल दें और उन्हें लगभग 3 से 4 मिनट तक उबाल लें। जब गोभी नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और गोभी को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब एक बड़े बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसमें स्वादानुसार नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला दें। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें की पकोड़े बनाने के लिए जैसा घोल तैयार किया जाता है ये घोल भी वैसा ही रहे।

अब इस घोल को अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें उबले हुए गोभी के टुकड़ों को डाल दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो उसमें गोभी के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें। जब गोभी फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह गोभी के सभी टुकड़ों को घोल में डिप कर फ्राई कर लें और प्लेट में निकाल लें। इसके बाद कड़ाही में दो चम्मच तेल छोड़कर बाकी निकाल लें। अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर इन्हें चलाते हुए तीन से चार मिनट तक पकाएं।

इसके बाद इसमें टोमेटो कैचअप, सोया सॉस, चिली सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसे लगभग एक मिनट तक फ्राई करें। गोभी मंचूरियन के लिए ग्रेवी तैयार हो चुकी है। अब इसमें फ्राई किए हुए गोभी डाल दें और करछी से चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अब गैस बंद कर गोभी मंचूरियन को एक प्लेट में निकाल लें। इस तरह आपका स्वादिष्ट गोभी मंचूरियन ब्रेकफास्ट के लिए तैयार हो चुका है। इसे केचप या चिली सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग