Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में काफी प्रसिद्ध है राजस्थानी घेवर, इस तरह घर पर ही बनाए इसे जालीदार #Recipe

आप चाहे तो जालीदार घेवर आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता हैं। हम आपको यहां राजस्थानी घेवर बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 7:41:06

देशभर में काफी प्रसिद्ध है राजस्थानी घेवर, इस तरह घर पर ही बनाए इसे जालीदार #Recipe

भारत देश में हर राज्य का अपना विशेष खानपान हैं जो उसकी पहचान बनता हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं राजस्थानी घेवर की जो देशभर में काफी प्रसिद्ध है। कोई भी तीज-त्यौहार हो राजस्थान में घेवर को बहुत पसंद किया जाता हैं और मिठाई की दुकान पर इसे लेने वालों की भीड़ लगी रहती हैं। लेकिन आप चाहे तो जालीदार घेवर आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता हैं। हम आपको यहां राजस्थानी घेवर बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कप
घी - आधा कप
ठंडा दूध - आधा कप
चीनी - 1 कप
आइस क्यूब्स - 1 ट्रे
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
नींबू रस - 1 टी स्पून
सूखे फल - सजावट के लिए
तेल/घी - तलने के लिए ghevar recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें घी डाल दें। इसके बाद बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा लेकर घी में रगड़ना शुरू करें। इसे तब तक रगड़े जब तक कि घी मोटा और मलाईदार ना हो जाए। ऐसा होने में 5 मिनट का वक्त लग सकता है। इसके बाद इस घी में मैदा डाल दें और उसे घी के साथ अच्छी तरह से मिलाएं। अब घी और मैदे के मिश्रण में टंडा दूध और 1 कप ठंडा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। अब इस बैटर में एक कप ठंडा पानी और डालें और उसे 5 मिनट तक अच्छे से फेंट लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू रस डाल दें। बैटर को तब तक फेंटना है जब तक कि इसमें मौजूद सारी गांठ खत्म ना हो जाए। इसके घेवर का बैटर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। अब घेवर को कुछ वक्त के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें घी/तेल डालकर गर्म करें। जब तेल खौलने लगे तो उसमें दूरी से 2 टेबलस्पून बैटर डालें। अब बैटर अलग हो जाएगा। अब एक बार फिर तेल से दूर रखकर बीच में पतले स्ट्रीम पर एक बार फिर 2 टेबलस्पून बैटर डालें। ध्यान रखे की बैटर डालते हुए बीच में एक छेद रहे। अब गैस की फ्लेम मीडियम पर कर दें और घेवर को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। घेवर को तब तक तलना है जब तक कि इसके बबल्स पूरी तरह से गायब ना हो जाएं। इसके बाद इन्हें निकालकर एक अलग बर्तन में रख दें।

अब चाशनी बनाने के लिए एक कप चीनी और 1/4 पानी लेकर उसे एक बर्तन में गर्म करें। चाशनी में दो तार आने तक इसे उबाल लें। इसके बाद इस चाशनी में घेवर को डुबोएं। आखिर में घेवर पर सूखे फल और इलायची पाउडर डालकर गार्निश करें। राजस्थानी स्वाद से भरपूर घेवर बनकर तैयार हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology