न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही तैयार करें ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी, सभी के दिल को पसंद आएगा स्वाद #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपको ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 10:13:23

घर पर ही तैयार करें ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी, सभी के दिल को पसंद आएगा स्वाद #Recipe

वीकेंड आ चुका हैं जिसमें सभी बाहर होटल या ढ़ाबे पर खाने का स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग कोरोना के चलते बाहर भोजन के लिए जाना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

टमाटर कटे - 2
सूखा नारियल कटा - 50 ग्राम
प्याज कटे - 3
तेल - 2 टेबल स्पून
लहसुन कलियां - 10
अदरक कटा - 2 टेबल स्पून
काजू - 12 नग
सूखी लाल मिर्च - 3
दालचीनी - 2 छोटे टुकड़े
तेजपत्ता - 2
लौंग - 5
बड़ी इलायची - 1
छोटी इलायची - 3
नमक - स्वादनुसार

dhaba style gravy recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर रखकर तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सूखे नारियल डालकर भूनें। इन्हें तब तक भूनें जब तक कि नारियल का रंग लाइट ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, दालचीनी के टुकड़े, तेज पत्ता, लौंग, बड़ी इलायची और छोटी इलायची डाल दें। अब इन सभी को चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।

इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को डालें और इन्हें भी सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें काजू डाल दें और लगभग पांच मिनट तक चलाते हुए गोल्डन कलर होने तक भूनें। प्याज जब अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें टमाटर और नमक डाल दें। फिर इन्हें लगभग तीन मिनट तक चलाते हुए भूनें। अब इसमें 2 कप पानी मिलाएं और कम से कम 10 मिनट तक मीडियम आंच कर ढंककर पकाएं। 10 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो जार में डालकर पेस्ट बना लें।

अब उसी कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें 1 टी स्पून जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। जब यह अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें पहले से बनाया हुआ पेस्ट मिलाकर मीडियम आंच पर भूनें। यह प्रक्रिया लगभग तीन से चार मिनट तक जारी रखें। इस तरह आपकी ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी तैयार हो चुकी है। इस ग्रेवी में आप अपनी मनपसंद सब्जी को तैयार कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग