न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकफास्ट में इस तरह बनाए दही पराठा, मिलेगा स्वाद का डबल डोज #Recipe

आज हम आपके लिए दही पराठा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद का डबल डोज देने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Mar 2022 7:55:43

ब्रेकफास्ट में इस तरह बनाए दही पराठा, मिलेगा स्वाद का डबल डोज #Recipe

सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में कई ऑप्शन उपलब्ध होते हैं लेकिन सबसे ज्यादा पसंद पराठे को किया जाता हैं जिसमें स्वाद के साथ पेट भी भरता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दही पराठा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वाद का डबल डोज देने का काम करेगा। दही और पकी दाल का कॉम्बिनेशन बेहद जायकेदार साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

आटा - 2 कप
दही - 1 कप
बची हुई दाल - 1/2 कप
प्याज बारीक कटा - 1
अजवायन - 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
हल्दी - 1/4 कप
घी - 1/2 कटोरी
हरा धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
पुदीना - 1 टेबलस्पून
तेल - जरूरत अनुसार

dahi paratha recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

दही पराठा बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना और धनिया पत्ती को लें और उन्हें धोकर बारीक-बारीक काट लें। अब एक बर्तन लें और उसमें आटा छानकर डाल दें। इसके बाद आटे में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अजवायन, हल्दी, 3-4 चम्मच घी और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद आटे में दही, दाल, पुदीना और धनिया पत्ती को डालकर अच्छे से मिलाकर आटा गूंद लें। इसके लिए आवश्यकता के हिसाब से पानी भी मिला सकते हैं।

जब आटा गूंद लें तो उसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद एक बार फिर आटे को अच्छी तरह से गूंद लें। अब आटे की बराबर लोइयां तैयार कर लें। अब एक लोई लें और उसमें पलेथन लगाकर रोटी जैसा बेल लें। इस पर घी लगाएं और फिर मोड़ दें। इसे तिकोना आकार देकर बेल लें। अब नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गैस पर गर्म करने रख दें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस थोड़ा सा तेल फैला दें। इसके बाद तवे पर बेला हुआ पराठा डाल दें।

कुछ देर बाद पराठा पलट दें और दूसरी तरफ तेल लगा दें। इस तरह दोनों ओर पराठे को सुनहरा होने तक सेकें। इसके लिए आप चाहें तो घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह बाकी बची लोइयों से दही वाला पराठा तैयार कर लें। सभी को एक प्लेट में रखते जाएं। इस तरह नाश्ते के लिए आपका दही पराठा बनकर तैयार हो चुका है। इसे अचार या चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!