Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बनाए कॉर्न सूजी बॉल्स, झटपट होंगे तैयार #Recipe

कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो कॉर्न सूजी बॉल्स बना सकते हैं। यह झटपट तैयार हो जाते हैं और बेहतरीन स्वाद देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 8:47:38

कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बनाए कॉर्न सूजी बॉल्स, झटपट होंगे तैयार #Recipe

जब भी कभी ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने की बात आती है वही पुराने ऑप्शन मन में आने लगते हैं। लेकिन आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो कॉर्न सूजी बॉल्स बना सकते हैं। यह झटपट तैयार हो जाते हैं और बेहतरीन स्वाद देते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह हेल्दी भी है। तो आइये जानते हैं कॉर्न सूजी बॉल्स बनाने की Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री

सूजी - 1 कप
दही - 1/2 कप
कॉर्न - 1/2 कप
मटर - 1/4 कप
हरी मिर्च कटी - 1
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
अदरक कटा - 1 इंच टुकड़ा
सरसों के बीज (राई) - 1/4 टी स्पून
जीरा - 1/4 टी स्पून
तिल - 1/4 टी स्पून
इनो - 1 चुटकी
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार corn sooji balls recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

कॉर्न सूजी बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी डाल दें। इसके बाद दही डालकर अच्छे से फेंट लें। अब सूजी-दही के इस मिश्रण में कार्न के दाने, क्रश किए हुए मटर, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद घोल को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद अप्पे बनाने वाला सांचा लें और उसे गैस पर रखकर गर्म कर लें। जब सांचा गर्म हो जाए तो सभी सांचों में थोड़ा-थोड़ा तेल डालकर राई, जीरा और तिल डाल दें।

अब सूजी के मिश्रण में एक चुटकी इनो डालकर अच्छे से घोल लें। इसके बाद अप्पे से सभी सांचों में चम्मच की मदद से सूजी का घोल डाल दें। इसके बाद ढक्कन लगाकर लगभग 10 मिनट तक इसे पकने दें। तय समय के बाद चेक करें कि कॉर्न बॉल्स तैयार हो गई हैं या नहीं। इन्हें करारे होने के बाद निकाल लें। इस तरह आपके नाश्ते के लिए स्वादिष्ट कॉर्न सूजी बॉल्स बनकर तैयार हो चुकी हैं। इन्हें टोमेटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व कर मज़ा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology