न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ताजे पिसे घर के मसालों से तैयार होती हैं बॉम्बे बिरयानी, दीवाना बना देगा इसका उम्दा स्वाद #Recipe

बॉम्बे बिरयानी को ताजे पिसे घर के मसालों से तैयार किया जाता हैं जिसका उम्दा स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 12:53:37

ताजे पिसे घर के मसालों से तैयार होती हैं बॉम्बे बिरयानी, दीवाना बना देगा इसका उम्दा स्वाद #Recipe

बिरयानी का स्वाद आपने कई बार लिया होगा जो कई तरीके से बनाई जाती हैं। कहा जाता हैं कि बिरयानी सिर्फ नॉनवेज ही होती हैं और शाकाहारी बिरयानी में वह स्वाद नहीं होता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं और आप भी यह मानने लगेंगे जब आप यहां बताई जा रही बॉम्बे बिरयानी का स्वाद चखेंगे। इसे ताजे पिसे घर के मसालों से तैयार किया जाता हैं जिसका उम्दा स्वाद आपको दीवाना बना देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

- बासमती चावल 1 कप
- नमक 1½ छोटा चम्मच
- पानी 6 कप
- छोटे आलू 8-10
- तेल तलने के लिए

बिरयानी का मसाला बनाने के लिए सामग्री

- तेज पत्ता 1 बड़ा
- हरी इलायची 3
- दालचीनी 2 छोटी डंडी
- काली इलायची 1
- सौंफ ¾ छोटा चम्मच
- जीरा ½ छोटा चम्मच
- लौंग 4
- काली मिर्च 7-8
- साबुत लाल मिर्च 1
- खड़ा धनिया 1 छोटा चम्मच
- मेथीदाना ½ छोटा चम्मच
- शाही जीरा ¼ छोटा चम्मच

bombay biryani recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बिरयानी बनाने के लिए सामग्री

- प्याज 1 बड़ा
- टमाटर 1 मध्यम
- अदरक 1½ इंच टुकड़ा
- दही 2-3 बड़ा चम्मच
- सूखे आलूबुखारे 5-6
- हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मच
- नमक 1 छोटा चम्मच
- घी 4 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

चावल को बीन कर धो लें। अब चावल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। एक भगोने में 5-6 कप पानी उबलने रखें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें डेढ़ छोटा चम्मच नमक और भीगे चावल डालें। और चावलों आधे से थोड़ा ज़्यादा गाल जाने तक उबालें। अब चावलों को छलनी पर निथार लें। ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह से ना गलने पाए क्योंकि अगर आप चावलों को पहले से ही पूरा उबाल लेंगें तो यह बाद में बिरयानी के साथ पकने में घुट जाएँगें। आलू को छीलकर अच्छे से धो लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आँच पर आलू को सुनहरा होने तक तलें। इस प्रक्रिया में लगभग 8-10 मिनट का समय लगता है। तले आलू को अलग रखें।

एक कड़ाही गरम करें और सभी सूखे मसालों को धीमी आँच पर एक मिनट के लिए या फिर खुश्बू आने तक भूने। अब इन मसालों को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। प्याज को छीलकर धो लें और फिर इसको लंबा-लंबा काट लें। अदरक को भी छीलकर धो लें और फिर घिस लें या फिर पीस लें। टमाटर को धोकर छोटा-छोटा काट लें।

अब एक कड़ाही में घी गरम करें इसमें कटा प्याज डालें। प्याज के सुनहरा होने तक भूनें। इसमें तकरीबन 5 मिनट का समय लगता है। अब कटा टमाटर, कटी अदरक, सूखे पिसे मसाले, नमक और हल्दी डालें और फिर से मसाले को भूनें जब तक कि टमाटर तेल न छोड़ दे। इसमें तकरीबन 4-5 मिनट का समय लगता है। अब इसमें दही, और सूखे आलूबुखारे मिलाएँ और तकरीबन 1 मिनट तक भूनें। अब इस भुने मसाले में तले आलू डालें और एक मिनट के लिए पकाएँ। अब उबले चावल को मसाले के ऊपर डालें और कहीं कहीं हल्के हाथ से मिलाएँ। कड़ाही के ऊपर ढक्कन लगाइए। और धीमी आँच पर 20 मिनट तक पकाइए। बॉम्बे बिरयानी अब तैयार है। इस लज़ीज़ बॉम्बे बिरयानी को आप अपनी पसंद के रायते के साथ परोस सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान