न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपने कभी लिया हैं मीठे रायते का स्वाद, ट्राई करें Banana Raita #Recipe

अगर आप दही का अलग अंदाज में सेवन करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केले का रायता बनाने की रेसिपी। यह न केवल थाली को नया रूप देगा बल्कि स्वीट डिश की कमी को भी पूरा करेगा। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। केले का रायता एक स्वीट ट्रीट के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 8:21:44

क्या आपने कभी लिया हैं मीठे रायते का स्वाद, ट्राई करें Banana Raita #Recipe

भारतीय भोजन में दही एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसका सेवन सभी अपने स्वाद के अनुसार करना पसंद करते है। कई लोग चटपटा स्वाद लेने के लिए रायता बनाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मीठे रायते का स्वाद लिया हैं? अगर आप दही का अलग अंदाज में सेवन करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं केले का रायता बनाने की रेसिपी। यह न केवल थाली को नया रूप देगा बल्कि स्वीट डिश की कमी को भी पूरा करेगा। इसे बनाने में करीब 15 मिनट का समय लगता हैं। केले का रायता एक स्वीट ट्रीट के तौर पर बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 1 कटोरा ताजा दही
- 1 से 2 पके केले
- 2 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच नारियल कसा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी
- 1 छोटी कटोरी रोस्ट किए हुए मखाने
- 1 चम्मच घी
- 1 चम्मच भुनी हुई सरसों
- 1 चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर

banana raita recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

सबसे पहले एक कटोरे में दही डालकर उसे अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें। अब दही की मात्रा के हिसाब से आप चीनी को उसमें मिला दें और दो कटे हुए केले के टुकड़े भी दही में डाल दें। वहीं दूसरी ओर एक बर्तन में एक से दो चम्मच घी गर्म करके उसमें चिरौंजी को डाल दें। जब चिरौंजी सिकने लगे और उसका रंग हल्का सुनहरी होने लगे, तो उसमें कसा हुआ नारियल डाल दें और अच्छी तरह से मिला दें। अब इस तैयार मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के बाद दही के कटोरे में डालकर मिक्स कर दें।

आप चाहें तो सर्व करने से पहले दही को और जायकेदार बनाने के लिए इसमें एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं। इसके अलावा बनाना कर्ड को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इस पर भुनी हुई सरसों और जीरा पाउडर डालें। इससे स्वाद के साथ-साथ रंगत भी बदल जाएगी।

दही की सजावट के लिए रोस्टेड मखाने और गार्निशिंग के लिये 2 से 4 किशमिश या काजू ऊपर से डाल सकते हैं। अगर आपको क्रंची मखाने पसंद हैं तो सर्विंग से जस्ट पहले मखाने मिलायें क्योंकि अगर पहले से मखाने डालकर रखें तो वो सॉफ्ट हो जाते हैं। अब रायते को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें और फिर इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम