कई बार चाहत होती हैं कि डिनर में कुछ स्पेशल बनाया जाए जो मन को भाए और उसका स्वाद दिल में बस जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए अमृतसरी छोले मसाला बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे बनाने का तरीका थोडा अलग हैं लेकिन आसान हैं। इसे आप जीरा राइस, पूरी या भटूरों के साथ भी खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री- 2 कप भिगोया हुआ काबुली चना
- 2 टमाटर का पेस्ट
- 2 प्याज़ का पेस्ट
- पेस्ट (5 लहसुन की कलियां, 1 टीस्पून खसखस-, 1 टेबलस्पून मगज)
- 1 टेबलस्पून ताज़ा दही
- 2 तेजपत्ते, दालचीनी का 1 टुकड़ा
- 2-4 लौंग
- 2 मोटी कालीमिर्च
- 4 टेबलस्पून तेल
- आधा टीस्पून जीरा
![अमृतसरी छोले मसाला का जायका बना देगा आपको दिवाना #Recipe amritsari chole masala recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि- कुकर में काबुली चना, आवश्यकतानुसार पानी और नमक डालकर 30 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें।
- कड़ाही में तेल गरम करके सारे साबूत मसाले और जीरा डालकर भून लें।
- जब जीरा तड़कने लगे तब प्याज़ का पेस्ट डालकर भूनें।
- सारे पाउडर मसाले और लहसुन-मगज-खसखस का पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें।
- 2 कप गरम पानी, टोमैटो प्यूरी और दही मिलाकर पकाएं।
- उबला हुआ काबुली चना, गरम मसाला और नमक डालकर थोड़ी देर और पकाएं।
- हरे धनिया से सजाकर सर्व करें।