न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए आलू-गोभी की सब्जी, सभी को पसंद आएगा इसका लाजवाब स्वाद #Recipe

अगर इस सब्जी को पसंद करते हैं और अलग स्वाद चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू-गोभी सब्जी बनाने की यूनिक रेसिपी। आलू गोभी की सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। करीब 30 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाती हैं। सुबह लंच के लिए आलू-गोभी की सब्जी बेहतरीन ऑप्शन रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 10:03:14

इस तरह बनाए आलू-गोभी की सब्जी, सभी को पसंद आएगा इसका लाजवाब स्वाद #Recipe

लगभग हर घर में आलू गोभी की सब्जी को बनाकर चाव से खाया जाता है। लेकिन इसे बनाने का अंदाज बदला जाए तो और भी बेहतरीन स्वाद पाया जा सकता हैं। अगर इस सब्जी को पसंद करते हैं और अलग स्वाद चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू-गोभी सब्जी बनाने की यूनिक रेसिपी। आलू गोभी की सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। करीब 30 मिनट में यह बनकर तैयार हो जाती हैं। सुबह लंच के लिए आलू-गोभी की सब्जी बेहतरीन ऑप्शन रहेगी। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू - 3-4
फूलगोभी कटा - 1 कप
टमाटर - 2
जीरा - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
हरा धनिया - 3 टेबलस्पून
हरी मिर्च - 2-3
हींग - आधा चुटकी
दालचीनी - 1 टुकड़ा
तेजपत्ता - 2
लौंग - 3-4
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/4 टी स्पून
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

aloo gobhi sabji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

आलू-गोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर साफ कर लें और फिर उनके छिलके उतारकर आधा-आधा इंच के टुकड़े काट लें। इसके बाद गोभी और टमाटर के भी टुकड़े काट लें। अब मिक्सर की मदद से कटे टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद जीरा डालकर भूनें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटे आलू, फूलगोभी, हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सब्जी को 2 मिनट तक चलाते हुए फ्राई करें। इसके बाद सब्जी को ढककर 5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी कर दें। बीच-बीच में सब्जी को चलाते भी रहें। सब्जी को ढककर तब तक पकाएं जब तक कि आलू और गोभी अच्छी तरह से नरम और कुरकुरे न हो जाएं। इसें 15-20 मिनट का वक्त लग सकता है। बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहना है।

अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें 2 टेबलस्पून डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा सा जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च सहित अन्य मसाले डालकर भूनें। 1 मिनट तक भूनने के बाद इसमें टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दें और अच्छे से मिला दें। मसाले को तब तक भूनना है जब तक कि इसमें से तेल अलग न होने लग जाए। जब मसाले से तेल अलग हो जाए तो उसमें 1/2 कप पानी डाल दें। जब मसाले में उबाल आने लगे तो उसमें आलू-गोभी की सब्जी डालकर मिक्स कर दें। अब सब्जी को ढककर 5 मिनट तक और पकने दें। इसके बाद हरी धनिया पत्ती डाल दें और फिर गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट आलू-गोभी की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम