न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी के लिए नहीं पड़ती ज्यादा सामग्री की जरूरत, जानें तरीका #Recipe

लंच या डिनर के लिए किसी सब्जी के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की रेसिपी। लोग इसका स्वाद बाहर रेस्टोरेंट में भी लेना पसंद करते हैं। सिर्फ 10 से 15 मिनट में इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 7:56:53

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी के लिए नहीं पड़ती ज्यादा सामग्री की जरूरत, जानें तरीका #Recipe

लंच या डिनर के लिए किसी सब्जी के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की रेसिपी। लोग इसका स्वाद बाहर रेस्टोरेंट में भी लेना पसंद करते हैं। सिर्फ 10 से 15 मिनट में इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं। अपने स्वाद के चलते यह सब्जी के तौर पर एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होती हैं। आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू - 5-6
शिमला मिर्च - 2
टमाटर - 2
जीरा - 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
हरी धनिया पत्ती - 3 टेबलस्पून
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
तेल - 3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

aloo capsicum sabji recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू और शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। आलू को सूखे सूती कपड़े से पोछने के बाद आलू लंबे-लंबे आलू काट लें। आप चाहें तो छिलके उतारकर भी आलू काट सकते हैं। इसके बाद शिमला मिर्च के भी टुकड़े कर लें। अब हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काटें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़कने दें। जीरा जब तड़कने लगे तो उसमें बारीक कटा अदरक, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर कुछ सेकंड तक भून लें। इसके बाद मसाले में कटे आलू डालकर उसे मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर पकने दें। कड़ाही को ढककर 5-7 मिनट तक सब्जी पकने दें। जब आलू नरम हो जाएं तो इसमें कटी शिमला मिर्च डालकर मिला लें। जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी भी सब्जी में छिड़कें और एक बार फिर कड़ाही ढककर सब्जी पकने दें। बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते भी रहें।

कुछ देर पकाने के बाद सब्जी में लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स करें। अब बारीक कटे टमाटर सब्जी में डालें और कुछ देर तक और पकाएं जिससे टमाटर भी अच्छी तरह से नरम हो सकें। इसके बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वाद से भरी आलू-शिमला मिर्च की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
26 जुलाई का दिन रहेगा खास, गुरु-चंद्र का राशि परिवर्तन योग इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम