न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोया चाप मसाला : लंच या डिनर में कुछ खास बनाने का है प्लान तो बिल्कुल सही ऑप्शन है यह डिश #Recipe

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप मसाला को दिन के किसी भी भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह डिश इतनी स्पाइसी होती है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Apr 2025 4:26:34

सोया चाप मसाला : लंच या डिनर में कुछ खास बनाने का है प्लान तो बिल्कुल सही ऑप्शन है यह डिश #Recipe

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप मसाला को दिन के किसी भी भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह डिश इतनी स्पाइसी होती है कि नॉनवेज खाने वाले लोगों को भी काफी पसंद आती है। आप भी अगर अपने लंच या डिनर में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए सोया चाप स्टिक के साथ ही दही और ढेर सारे मसाले पड़ते हैं। आपने अगर आज तक यह डिश नहीं बनाई है तो घबराने की कोई बात नहीं है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस शानदार स्वादिष्ट डिश के लिए अब और इंतजार मत करिए। इसे रोटी या नान के साथ सर्व करें।

soya chaap masala,soya chaap masala ingredients,soya chaap masala recipe,soya chaap masala lunc,soya chaap masala dinner,soya chaap masala tasty,soya chaap masala delicious,soya chaap masala protein,soya chaap masala guest

सामग्री (Ingredients)

सोया चाप स्टिक – 10-12
दही – 1/2 कप
प्याज – 2
टमाटर – 4
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
इलायची – 2
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
साबुत जीरा – 1 टी स्पून
लौंग – 4-5
मक्खन – 1 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

soya chaap masala,soya chaap masala ingredients,soya chaap masala recipe,soya chaap masala lunc,soya chaap masala dinner,soya chaap masala tasty,soya chaap masala delicious,soya chaap masala protein,soya chaap masala guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सोया चाप को लेकर उन्हें पानी में अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद सोया चाप के टुकड़े काट लें।
- टुकड़े थोड़े बड़े रखें जिससे फ्राई करना आसान रहेगा। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो सोया चाप के पीस डालकर उन्हें डीप फ्राई करें।
- चाप का रंग जब सुनहरा होकर वे क्रिस्पी हो जाएं तो गैस बंद कर उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
- अब फ्राइड सोया चाप में दही, आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर उन्हें मिक्स करें और बर्तन को ढककर चाप को आधा घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रख दें।
- अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें कटे टमाटर डालकर मिलाएं और अच्छी तरह से नरम होने तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- जब ये मसाला ठंडा हो जाए तो मिक्सी की मदद से इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और एक तरफ रख दें। अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल और 1 टी स्पून मक्खन डालकर उसे गरम करें।
- इसके बाद इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, जीरा डालकर भूनें। जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें बाकी बचे सारे मसाले डालकर मिलाएं और फिर सॉट करें।
- जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें प्याज-टमाटर का बनाया हुआ पेस्ट डालें। अब मसाले को 5-7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ना शुरू कर दे तो उसमें मैरिनेट किया हुआ मसाला सोया चाप डालें और ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालें और मिक्स करें। अब कड़ाही को ढक दें और सोया चाप को 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।
- इस दौरान बीच-बीच में चाप को चलाते भी रहें। आखिर में इसमें कसूरी मेथी मिला दें और गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर सोया चाप मसाला तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज