न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shraddha Special : श्राद्ध के दिनों में पितरों को लगाए इमरती का भोग #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर पर ही इमरती बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे भोग में इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 11:49:01

Shraddha Special : श्राद्ध के दिनों में पितरों को लगाए इमरती का भोग #Recipe

श्राद्ध पक्ष में भोग के भोजन में मीठा जरूर शामिल किया जाता हैं और इसके लिए कई तरह की मिठाई बाजार से लाई जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर पर ही इमरती बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे भोग में इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- ढाई कप धुली हुई उड़द दाल
- तीन कप चीनी
- पौने दो कप पानी
- एक बड़ा चम्मच केसरिया रंग/जलेबी कलर
- आधा बड़ा चम्‍मच इलायची पाउडर
- आधा किलो घी
- एक कड़ाही, जलेबी तलने के लिए
- एक बड़ा बर्तन, जलेबी का बैटर मिक्स करने के लिए
- एक पैन चाशनी बनाने के लिए
- आधा बड़ा चम्मच नींबू का रस

imarti recipe,recipe,recipe in hindi,shraddha special recipe

बनाने की विधि

- सबसे पहले उड़द की दाल 5-6 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय बाद दाल को एक-दो बार पानी डालकर अच्छी तरह हथेलियों से मसलकर धो लें।
- अब सिलबट्टे या फिर मिक्सर में डालकर महीन पीस लें। अगर मिक्सर में पीस रहे हैं तो इसमें आधा कप से थोड़ा कम पानी मिला लें। (ऐसा करने से दाल अच्छी तरह पिस जाएगी।)
- पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें जलेबी कलर मिला लें।
- इस दाल को तब तक फेंटे जब तक यह फूलकर नरम न हो जाए।
- दाल नरम है या नहीं इसे चेक करने के लिए इस पर एक बूंद पानी गिराएं। अगर पानी दाल पर ठहर जा रहा है तो समझिए मिश्रण इमरती के लिए तैयार है।
- अब इस दाल को 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि इसमें खमीर उठ जाए।
- एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर मीडियम आंच पर चढ़ा दें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो नींबू का रस डाल दीजिए। इससे चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी।
- इस गंदगी को कड़छी की सहायता से निकाल दें।
- इसे 10-12 मिनट तक और पकने दें। कड़छी से थोड़ी चाशनी लेकर उंगली और अंगूठे के बीच रख चेक करें। अगर इसमें एक तार बन रही है तो समझिए चाशनी तैयार है। इस बात का खास ध्यान रखें कि चाशनी गाढ़ी नहीं होनी चाहिए।आंच बंद कर दें।
- अब एक कड़ाही में घी डालकर मीडिय आंच पर गरम होने के लिए रखें। जब यह गरम हो जाए आंच धीमी कर दें।
- अब दाल में इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर से अच्छे से फेंट लें।
- एक मोटे कपड़े के बीचोंबीच छोटा सा छेजद कर लें। इस पर कड़छी से दाल का मिश्रण भर लें।
- गरम घी में इमरती डालकर मीडियम आंच पर तल लें। इसे घी में 4-5 मिनट तक तलें ताकि यह अच्छी तरह से क्रिस्प हो जाए।
- इसके इमरती को चाशनी में डालते जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग