Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना नारियल बर्फी : इतनी शानदार मिठाई के लिए अब नहीं करें और इंतजार, बच्चे हो या बड़े सबको आएगी पसंद #Recipe

मिठाइयों की ढेरों वैरायटी होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें हम अक्सर खाते रहते हैं। हालांकि कभी-कभी ऐसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 6:13:14

साबूदाना नारियल बर्फी : इतनी शानदार मिठाई के लिए अब नहीं करें और इंतजार, बच्चे हो या बड़े सबको आएगी पसंद #Recipe

मिठाइयों की ढेरों वैरायटी होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें हम अक्सर खाते रहते हैं। हालांकि कभी-कभी ऐसा लगता है कि कुछ नया और अलग होना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक शानदार विकल्प। यहां हम बात कर रहे हैं। साबूदाना नारियल बर्फी। अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो यह परफेक्ट चोइस है। साबूदाना वैसे तो व्रत के दौरान ज्यादा खाया जाता है लेकिन आम दिनों में भी इससे बनने वाली चीजों का मजा लिया जा सकता है। इसकी बर्फी बनाकर आप इसे किसी भी त्योहार या खास मौके पर सर्व कर सकते हैं। नारियल और साबूदाना दोनों ही ऐसी चीजें हैं जो एनर्जी देती हैं और सेहत के लिए भी सही हैं। ये बर्फी न सिर्फ टेस्ट में शानदार होती है बल्कि खाने वालों की एनर्जी भी बूस्ट करती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आसानी से तैयार हो जाती है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी।
sabudana nariyal barfi,sabudana nariyal barfi tasty,sabudana nariyal barfi healthy,sabudana nariyal barfi sweet dish,sabudana nariyal barfi festival,sabudana nariyal barfi guest,sabudana nariyal barfi children सामग्री (Ingredients)

साबूदाना – 1 कप
नारियल (कद्दूकस किया हुआ) – 1 कप
दूध – 1 कप
चीनी – 1 कप
घी – 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – आधा कप sabudana nariyal barfi,sabudana nariyal barfi tasty,sabudana nariyal barfi healthy,sabudana nariyal barfi sweet dish,sabudana nariyal barfi festival,sabudana nariyal barfi guest,sabudana nariyal barfi children विधि (Recipe)

- सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे यह नरम हो जाएगा और पकाने में आसानी होगी।
- अब एक कड़ाही में घी गरम करें और भीगे हुए साबूदाने को डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि साबूदाना चिपके या जले नहीं।
- जब साबूदाना हल्का सा ब्राउन हो जाए तो उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकाना शुरू करें। धीरे-धीरे दूध और साबूदाना मिलकर गाढ़ा मिश्रण बना लें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और चीनी डालें। इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए और मिश्रण जमने लगे।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करें। ये बर्फी में खुशबू और स्वाद दोनों लाएंगे।
- अब इस मिश्रण को घी लगी हुई ट्रे या थाली में डालकर समान रूप से फैला दें। ऊपर से थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं।
- इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छे से सेट हो जाए तो अपनी पसंद के शेप में काट लें। साबूदाना नारियल बर्फी तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology