न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना मंचूरियन : हर मौके पर फिट हो जाती है यह डिश, दिखने में आकर्षक और स्वाद में लाजवाब #Recipe

हमारे घरों में आम तौर पर साबूदाना से बनने वाली खिचड़ी काफी पसंद की जाती है। हालांकि बार-बार एक ही चीज खाने से बोरियत महसूस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 5:20:17

साबूदाना मंचूरियन : हर मौके पर फिट हो जाती है यह डिश, दिखने में आकर्षक और स्वाद में लाजवाब #Recipe

हमारे घरों में आम तौर पर साबूदाना से बनने वाली खिचड़ी काफी पसंद की जाती है। हालांकि बार-बार एक ही चीज खाने से बोरियत महसूस होने लगती है। वैसे साबूदाना से और भी कई स्वादिष्ट चीजें तैयार की जा सकती है। इन्हीं में से एक है साबूदाना मंचूरियन। यह एक ऐसी डिश है जो परंपरागत और चाइनीज फ्लेवर का शानदार मेल है। यह न सिर्फ दिखने में आकर्षक लगती है बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। खास बात यह है कि इसे व्रत में भी खाया जा सकता है। अगर आप इसका मजा पार्टी या शाम के स्नैक्स के रूप में लेना चाहते हैं तो थोड़ा सा ट्विस्ट देकर ऐसा किया जा सकता है। इसे हेल्दी और टेस्टी डिश माना जाता है। इसमें तेल भी कम लगता है और लंबे समय तक कुरकुरापन भी बना रहता है।

sabudana manchurian,sabudana manchurian ingredients,sabudana manchurian recipe,sabudana manchurian tasty,sabudana manchurian delicious,sabudana manchurian party,sabudana manchurian vrat,sabudana manchurian special occasion

सामग्री (Ingredients)

बॉल्स के लिए

साबूदाना – 1 कप (रातभर भिगोया हुआ)
उबले आलू – 2 मीडियम आकार
मूंगफली – 2 बड़े चम्मच (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
अरारोट/राजगिरा आटा – 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए

सॉस के लिए

घी/तेल – 2 बड़े चम्मच
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1 (लंबी कटी हुई)
शिमला मिर्च – आधा कप (पतली कटी हुई)
टमाटर प्यूरी – आधा कप
विनेगर – आधा छोटा चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया – सजावट के लिए

sabudana manchurian,sabudana manchurian ingredients,sabudana manchurian recipe,sabudana manchurian tasty,sabudana manchurian delicious,sabudana manchurian party,sabudana manchurian vrat,sabudana manchurian special occasion

विधि (Recipe)

- सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को छलनी में छानकर पानी पूरी तरह निकाल दें।
- अब इसमें उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, सेंधा नमक और अरारोट मिलाएं।
- सबको अच्छे से मिक्स करके छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और इन बॉल्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
- तैयार बॉल्स को टिश्यू पेपर पर निकालें। एक पैन में घी या तेल गरम करें।
- उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। फिर शिमला मिर्च डालें और 1-2 मिनट पकाएं ताकि उसका क्रंच बना रहे।
- अब टमाटर प्यूरी डालें और उसमें सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं। अगर आप व्रत में नहीं हैं तो सोया सॉस और विनेगर भी डाल सकते हैं।
- इस सॉस को 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
- अब तली हुई बॉल्स को सॉस में डालें और हल्के हाथों से मिलाएं। ऊपर से हरे धनिए से सजाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह