न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना कोफ्ता : अपने खास स्वाद से परिवार के सभी सदस्यों के दिलों में घर बना लेगी यह डिश #Recipe

साबूदाना का नाम सुनते ही लगता है जैसे व्रत के लिए कोई डिश बनेगी। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्रत के दौरान ही किया जाता है। इसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 5:13:01

साबूदाना कोफ्ता : अपने खास स्वाद से परिवार के सभी सदस्यों के दिलों में घर बना लेगी यह डिश #Recipe

साबूदाना का नाम सुनते ही लगता है जैसे व्रत के लिए कोई डिश बनेगी। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्रत के दौरान ही किया जाता है। इसकी मदद से चाहे जो चीज बनाई जाए वह अपने खास स्वाद के चलते सबके दिलों में जगह बना लेती है। आज हम बात कर रहे हैं साबूदाना से बनने वाले कोफ्तों की। आप इसे ब्रेकफास्ट के रूप में बना सकते हैं। शाम के स्नैक्स के लिए भी यह बढ़िया चोइस है। इसे बनाने के लिए साबूदाना और आलू का उपयोग किया जाता है। ये कोफ्ते बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। यह टेस्टी डिश किसी विशेष अवसर के लिए भी मैन्यू में रखी जा सकती है। हमें भरोसा है कि यह परिवार के छोटे-बड़े सभी सदस्यों को पसंद आएगी। आईए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

sabudana kofta,sabudana kofta tasty,sabudana kofta delicious,sabudana kofta family,sabudana kofta ingredients,sabudana kofta recipe,sabudana kofta fast,sabudana kofta guest

सामग्री (Ingredients)

1 कप साबूदाना
2 मीडियम साइज उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच भुनी और कुटी हुई मूंगफली
1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक
तलने के लिए तेल
आधा कप दही
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक
1 बड़ा चम्मच घी
एक चुटकी हींग
1 कप पानी
गार्निश करने के लिए धनिया पत्ती

sabudana kofta,sabudana kofta tasty,sabudana kofta delicious,sabudana kofta family,sabudana kofta ingredients,sabudana kofta recipe,sabudana kofta fast,sabudana kofta guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले साबूदाना को रातभर पानी में भिगोकर रखें। जब साबूदाना फूलकर नरम हो जाए तो इसे छानकर अलग रख लें।
- अब साबूदाना में उबले हुए आलू, कटी हुई हरी मिर्च, मूंगफली और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर तैयार कर लें।
- इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके उसमें साबूदाना के तैयार गोलों को क्रिस्पी गोल्डन होने तक तलें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें हींग डालें।
- अब एक अलग बर्तन में दही लेकर उसमें हल्दी, लाल मिर्च और सेंधा नमक अच्छी तरह मिलाकर घी में डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
- इस बात का ख्याल रखें कि दही फट न जाए। कोफ्ते की ग्रेवी को पतला करने के लिए आप स्वाद अनुसार थोड़ा पानी डालकर उसे पतला भी कर सकते हैं।
- अब कड़ाही में पहले से तले हुए साबूदाना कोफ्तों को ग्रेवी में डालकर 5 मिनट और धीमी आंच पर पकाएं।
- जब आपको लगे कि कोफ्तों ने ग्रेवी का रस पी लिया है तो कोफ्ता करी को कटे हुए हरे धनिया से गार्निश करके गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह