न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन

रक्षाबंधन पर घर में बनाएं नरम और रसीले मावा गुलाब जामुन। जानें मावा, पनीर और केसर-इलायची की चाशनी से बनाने की आसान रेसिपी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Aug 2026 1:25:54

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और खास बनाने के लिए घर की बनी मिठाई से बेहतर क्या हो सकता है। इस बार बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय आप घर पर ही स्वादिष्ट मावा गुलाब जामुन तैयार कर सकती हैं। ताजा मावा, पनीर और कुछ सामान्य सामग्री से बनने वाले ये गुलाब जामुन सही तरीके से बनाए जाएं तो नरम, रसीले और चाशनी से भरपूर बनते हैं।

इस रेसिपी में गुलाब जामुन को स्वादिष्ट बनाने के लिए इलायची और केसर वाली चाशनी तैयार की जाती है। वहीं चाहें तो गुलाब जामुन के अंदर बारीक कटे मेवों की स्टफिंग भी की जा सकती है।

गुलाब जामुन के लिए जरूरी सामग्री

ताजा मावा (खोया) – 250 ग्राम
कद्दूकस किया हुआ पनीर – 50 ग्राम
मैदा – 3 से 4 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
चीनी – 2 कप यानी करीब 400 ग्राम
पानी – 2 कप
इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
केसर के धागे – 8 से 10
बारीक कटे मेवे – 1 बड़ा चम्मच
तलने के लिए देसी घी या तेल

पहले तैयार करें केसर-इलायची की चाशनी

गुलाब जामुन बनाने की शुरुआत चाशनी से करें। एक गहरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर तेज आंच पर उबालें। चीनी घुलने के बाद आंच मध्यम कर दें और करीब 8 से 10 मिनट तक पकाएं।

चाशनी को बहुत ज्यादा गाढ़ा करने की जरूरत नहीं है। जब यह हल्की चिपचिपी लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें। अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें और चाशनी को ढककर रख दें।

मावा-पनीर से तैयार करें नरम डो

अब एक चौड़ी प्लेट में मावा और कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। दोनों को हथेली के निचले हिस्से से करीब 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें। इसका उद्देश्य मिश्रण को एकदम चिकना करना है, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे।

इसके बाद इसमें मैदा और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिलाएं। इससे नरम डो तैयार करें। मिश्रण को जरूरत से ज्यादा न गूंथें।

बनाएं गुलाब जामुन की गोलियां

तैयार डो को बराबर हिस्सों में बांटकर छोटी-छोटी लोइयां बना लें। इन्हें हथेलियों के बीच हल्के दबाव के साथ गोल आकार दें। गोलियों की सतह बिल्कुल चिकनी होनी चाहिए और उनमें दरार नहीं होनी चाहिए। दरार रहने पर तलते समय गुलाब जामुन फट सकते हैं।

अगर आप इन्हें और खास बनाना चाहती हैं, तो हर बॉल के बीच थोड़ा बारीक कटा मेवा रखकर स्टफिंग कर सकती हैं।

धीमी-मध्यम आंच पर तलना है जरूरी

कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। इसे बहुत ज्यादा गर्म न करें। तापमान जांचने के लिए थोड़ा सा डो डालकर देख सकते हैं। अगर वह धीरे-धीरे ऊपर आए, तो गुलाब जामुन तलने के लिए तापमान उपयुक्त है।

एक बार में करीब 5-6 गुलाब जामुन डालें। इन्हें चम्मच से सीधे चलाने के बजाय कड़ाही के घी या तेल को हल्का हिलाते रहें। इससे गुलाब जामुन चारों तरफ से समान रूप से सुनहरे-भूरे रंग के हो जाएंगे।

चाशनी में भिगोने का समय न करें कम

तले हुए गुलाब जामुन को निकालते ही हल्की गर्म चाशनी में डालते जाएं। इन्हें कम से कम 2 से 3 घंटे तक चाशनी में डूबा रहने दें। इस दौरान गुलाब जामुन चाशनी को अच्छी तरह सोख लेंगे और नरम व रसीले हो जाएंगे।

रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह घर पर तैयार किए गए मावा गुलाब जामुन भाई-बहन के त्योहार को और खास बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह