न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थानी कढ़ी : आम दिनों के साथ खास अवसरों के लिए भी है यह चटपटी मसालेदार डिश #Recipe

हमारे देश में कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है। कहीं चटपटी मसालेदार कढ़ी तो कहीं मिठास ली हुई कढ़ी का स्वाद लोगों की जुबान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 May 2024 4:00:48

राजस्थानी कढ़ी : आम दिनों के साथ खास अवसरों के लिए भी है यह चटपटी मसालेदार डिश #Recipe

हमारे देश में कढ़ी कई तरह से बनाई जाती है। कहीं चटपटी मसालेदार कढ़ी तो कहीं मिठास ली हुई कढ़ी का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। आज हम आपको राजस्थानी कढ़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे जो आपने खाने का जायका काफी बढ़ा देगी। लंच हो या डिनर आप कभी भी इसका मजा ले सकते हैं। आम दिनों के अलावा किसी खास मौके पर भी इसे ट्राई किया जा सकता है। आप अगर कढ़ी खाने के शौकीन हैं और अलग-अलग वैराइटी का खाना पसंद करते हैं तो इसे एक बार जरूर बनाकर देखें। यह डिश बनाना आसान है। राजस्थानी कढ़ी के साथ अगर राइस को सर्व किया जाए तो खाने वाला उंगलियां चाटते रह जाता है।

rajasthani kadhi,rajasthani kadhi recipe,rajasthani kadhi ingredients,rajasthani kadhi special occasion,rajasthani kadhi tasty,rajasthani kadhi delicious,rajasthani kadhi lunch

सामग्री (Ingredients)

दही – 1 कप
बेसन – 2 टेबल स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
मेथी दाना – 1/2 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2
हींग – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

rajasthani kadhi,rajasthani kadhi recipe,rajasthani kadhi ingredients,rajasthani kadhi special occasion,rajasthani kadhi tasty,rajasthani kadhi delicious,rajasthani kadhi lunch

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में दही डाल दें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब दही में 2 टेबल स्पून बेसन डालकर उसे अच्छी तरह से फेटें।
- ध्यान रखें कि मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटना है ताकि कोई गांठ न बन पाए।
- इसके बाद मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर दें। फिर इस मिश्रण को अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून देसी घी डालकर गरम करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें राई, मेथी दाना, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर सभी को अच्छी तरह से भूनें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए 1 मिनट तक पकाएं।
- जब मसालों में खुशबू आने लगे तो उसमें दही का तैयार मिश्रण डाल दें और बड़ी चम्मच से चलाते हुए पकने दें।
- अब कड़ाही को ढककर मीडियम आंच पर कढ़ी पकने दें। 10 से 15 मिनट तक कढ़ी को उबालने के बाद गैस बंद कर दें।
- राजस्थानी कढ़ी बनकर तैयार है। इसे राइस या रोटी के साथ सर्व करें। कढ़ी में पकोड़े निकालकर भी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम