न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रागी उत्तपम : सुबह की शुरुआत के लिए अच्छा विकल्प साबित होगी यह डिश, इसमें स्वाद-सेहत का मिश्रण #Recipe

साउथ इंडियन डिश उत्तपम को चाहने वाले देश के हर कोने में मिल जाएंगे। उत्तपम एक हेल्दी फूड है। ये कई चीजों से तैयार होता है। आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 4:37:55

रागी उत्तपम : सुबह की शुरुआत के लिए अच्छा विकल्प साबित होगी यह डिश, इसमें स्वाद-सेहत का मिश्रण #Recipe

साउथ इंडियन डिश उत्तपम को चाहने वाले देश के हर कोने में मिल जाएंगे। उत्तपम एक हेल्दी फूड है। ये कई चीजों से तैयार होता है। आज हम आपको रागी के आटे से तैयार किए जाने वाले उत्तपम के बारे में बताएंगे। यह हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होता है। इस ब्रेकफास्ट में खाकर अपने दिन की शुरुआत की जा सकती है। आजकल बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच वैसे भी हर कोई खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद है। यह खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर होने से ये पाचन में भी सुधार करता है। आपने अगर कभी इसे आजमाया नहीं है तो हमारी बताई विधि को फॉलो करें और हर मुश्किल से बचें।

ragi uttapam,ragi uttapam healthy,ragi uttapam tasty,ragi uttapam mixture,ragi uttapam delicious,ragi uttapam south indian food,ragi uttapam ingredients,ragi uttapam recipe,ragi uttapam breakfast

सामग्री (Ingredients)

रागी – 1/2 कप
चावल – 1/3 कप
उड़द दाल – 1/4 कप
टमाटर – 1
हरी मिर्च – 3-4
प्याज – 1
मेथी दाना – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून
तेल – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

ragi uttapam,ragi uttapam healthy,ragi uttapam tasty,ragi uttapam mixture,ragi uttapam delicious,ragi uttapam south indian food,ragi uttapam ingredients,ragi uttapam recipe,ragi uttapam breakfast

विधि (Recipe)

- सबसे पहले रागी, चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को साफ कर लें। इसके बाद इन्हें 5-6 घंटे के लिए अलग-अलग पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद सबसे पहले उड़द दाल को लेकर मिक्सर जार की मदद से स्मूद पीस लें। दाल पिसने के बाद एक गहरे तले वाले बर्तन में उसका पेस्ट डाल दें।
- इसके बाद मिक्सर जार में रागी और चावल को डाल दें। ऊपर से थोड़ा सा पानी डालकर इन्हें भी बारीक पीस लें।
- जब रागी-चावल अच्छी तरह से पिस जाएं तो इनसे तैयार पेस्ट को उड़द दाल के पेस्ट में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद बर्तन को ढक दें और किसी गरम स्थान पर 10-12 मिनट के लिए रख दें जिससे वह अच्छी तरह से फरमेंटेड हो सके।
- जब बैटर अच्छी तरह से फरमेंटेड हो जाए तो उसमें स्वादानुसार नमक डालकर बड़े चम्मच या फिर हाथ की मदद से अच्छी तरह से मिला दें।
- अब टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को गैस पर गरम करने को रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। फिर तैयार बैटर को एक कटोरी में लें और तवे के बीच में डालकर उसे गोल फैलाएं।
- इसके ऊपर थोड़ा सा कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और हल्के हाथ से दबाकर मीडियम आंच पर सेकें।
- उत्तपम को सेंकने के दौरान इसे ढक दें और 3-4 मिनट तक एक तरफ से सेकें। इसके बाद ढक्कन हटाकर उत्तपम को पलटें और दूसरी ओर से भी 1-2 मिनट तक सेक लें।
- इसके बाद रागी उत्तपम को एक प्लेट में उतार लें। रागी उत्तपम बनकर तैयार हो चुका है। सारे बैटर से इसी तरह रागी उत्तपम बना लें। इसे चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज