न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रागी डोसा : जुबान पर चढ़ जाता है इस डिश का स्वाद, एक बार खाने के बाद बार-बार आती है याद #Recipe

मिलेट्स से बनीं डिश काफी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती हैं। इस लिस्ट में रागी डोसा का नाम भी आता है जो कि एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 4:57:26

रागी डोसा : जुबान पर चढ़ जाता है इस डिश का स्वाद, एक बार खाने के बाद बार-बार आती है याद #Recipe

मिलेट्स से बनीं डिश काफी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती हैं। इस लिस्ट में रागी डोसा का नाम भी आता है जो कि एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट भी है। यह पोषण से भरपूर होता है और इसे बनाना भी आसान होता है। आप अगर नाश्ते के लिए इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो बेहद आसान विधि से इसे तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद हर उम्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। छोटे-बड़े सबकी जुबान पर इसका स्वाद चढ़ जाता है। एक बार चखने के बाद जब भी कुछ अलग और टेस्टी खाने की इच्छा होगी तो सबसे पहले इसी डिश का नाम ध्यान आएगा। घर आने वाले मेहमानों को भी इसके स्वाद से रूबरू कराया जा सकता है। वे इसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।

ragi dosa,ragi dosa tasty dish,ragi dosa healthy. ragi dosa delicious,ragi dosa ingredients,ragi dosa recipe,ragi dosa breakfast,ragi dosa guest,ragi dosa family

सामग्री (Ingredients)

रागी आटा – 1 कप
चावल आटा – 1/4 कप
दही खट्टा – 1/4 कप
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए सामग्री

राई – 1/4 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 5-6
जीरा – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टी स्पून

ragi dosa,ragi dosa tasty dish,ragi dosa healthy. ragi dosa delicious,ragi dosa ingredients,ragi dosa recipe,ragi dosa breakfast,ragi dosa guest,ragi dosa family

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक गहरे तले वाली मिक्सिंग बाउल लें और उसमें रागी का आटा और चावल का आटा डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद आटे में कटी हरी मिर्च और एक कप दही डालकर ठीक ढंग से मिलाएं। इसके बाद लगभग सवा कप पानी थोड़ा-थोड़ा करते हुए मिश्रण में डालें और घोल तैयार करें।
- ध्यान रखें कि घोल एकदम पतला होना चाहिए, ऐसे में जरूरत के मुताबिक पानी कम या ज्यादा किया जा सकता है।
- घोल जब पतला हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज और हरी धनिया पत्ती डालकर मिला लें। अब एक छोटी कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम हो जाने के बाद उसमें राई और जीरा डालकर कुछ सैकंड तक भूनें। जब राई चटकने लगे तो उसमें कढ़ी पत्ते डालें और गैस बंद कर दें।
- अब तैयार तड़के को घोल के ऊपर डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब एक नॉन स्टिक तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर एक चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद डोसे के लिए घोल एक कटोरी में लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल करते हुए फैलाएं।
- कुछ देर सेकने के बाद डोसे के किनारों पर तेल डालें। इसके बाद डोसा पलटें और दूसरी तरफ से सेकें। डोसा तब तक सेकना है जब तक कि दोनों ओर से क्रिस्पी होकर सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद डोसे को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह एक-एक करते हुए सारे रागी डोसा तैयार कर लें। अब गरमागरम रागी डोसा को नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह