न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशरूम कोफ्ता : लंच हो या डिनर किसी भी समय उठा सकते हैं इसका लुत्फ, खास अवसर के लिए परफेक्ट #Recipe

मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसी कारण इसका इस्तेमाल खाने की कई डिश में किया जाता है। इसकी सब्जी भी काफी पसंद की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Sep 2025 5:23:24

मशरूम कोफ्ता : लंच हो या डिनर किसी भी समय उठा सकते हैं इसका लुत्फ, खास अवसर के लिए परफेक्ट #Recipe

मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसी कारण इसका इस्तेमाल खाने की कई डिश में किया जाता है। इसकी सब्जी भी काफी पसंद की जाती है। आज हम आपको मशरूम का कोफ्ता बनाना बताएंगे। इसे भी काफी चाव से खाया जाता है। अभी तक आपने कई प्रकार के कोफ्ते चखे होंगे लेकिन इसका मजा शायद ही लिया हो। हमारी बताई रेसिपी से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। लंच या डिनर किसी भी वक्त इसका मजा लिया जा सकता है। आप अगर मशरूम पसंद करते हैं तो यह आपके लिए एक परफेक्ट फूड डिश साबित होगी। इसका जायका बहुत स्पेशल होता है। आप इसे किसी खास अवसर के लिए प्लान कर सकते हैं। मेहमानों को खिलाने पर वे भी इसकी तारीफ करते नजर आएंगे।

mushroom kofta,mushroom kofta lunch,mushroom kofta dinner,mushroom kofta special dish,mushroom kofta nutrition,mushroom kofta tasty,mushroom kofta ingredients,mushroom kofta recipe,mushroom kofta guest

सामग्री (Ingredients)

मशरूम बारीक कटे – 1 कटोरी
बेसन – 2-3 टेबल स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून

ग्रेवी के लिए

टमाटर – 1-2
हरी मिर्च – 1
अदरक टुकड़ा – 1 इंच
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
साबुत जीरा – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
फ्रेश क्रीम – जरुरत के मुताबिक
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
तेल – 4-5 टेबल स्पून

mushroom kofta,mushroom kofta lunch,mushroom kofta dinner,mushroom kofta special dish,mushroom kofta nutrition,mushroom kofta tasty,mushroom kofta ingredients,mushroom kofta recipe,mushroom kofta guest

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मशरूम के बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में 2 टी स्पून तेल डालकर उसे गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें कद्दूकस अदरक और कटी हरी मिर्च डालकर भूनें। कुछ देर बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी डाल दें।
- कुछ देर और भूनने के बाद इसमें 1-2 चम्मच पानी डालें। जब मसाले अच्छे से भुन जाएं तो मशरूम डालकर पकाएं।
- अब एक बर्तन लें और उसमें भुना हुआ मशरूम डालें। ऊपर से बेसन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए मैश कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें तैयार मिश्रण से कोफ्ते बनाकर डालें और डीप फ्राई करें।
- कोफ्ते गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे मिश्रण से कोफ्ते तैयार कर रख लें।
- अब ग्रेवी बनाना शुरू करें और टमाटर, अदरक व हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब कड़ाही में तेल डालें और गरम होने के बाद उसमें साबुत जीरा डालकर तड़काएं। इसके बाद तेजपत्ता डाल दें।
- अच्छे से भुनने के बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भून लें। फिर हल्दी, लाल मिर्च सहित सारे सूखे मसाले डालकर पकने दें।
- जब मसाले तेल छोड़ने लगें तो इसमें ताजी क्रीम मिलाएं और भूनें। जब मसाले अच्छे से भुन जाएं तो उसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर उबालें।
- पानी उबलने के बाद ग्रेवी में पहले से बनाकर रखे कोफ्ते डालें। अब सब्जी में गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद कड़ाही को ढककर 5-7 मिनट तक सब्जी पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- स्वादिष्ट मशरूम कोफ्ता बनकर तैयार है। इसे सर्व करने से पहले हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह