न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Malai Kofta Recipe: स्वादिष्ट मलाई कोफ्ते से लंच को बनाइए स्पेशल, जान लें ये रेसिपी

मलाई कोफ्ते का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मलाई कोफ्ते का स्वाद चखने में बेहद ही उम्दा लगता है। वैसे तो कोफ्ते कई तरह से बनाएं जा सकते हैं। लेकिन मलाई कोफ्ता एक रिच डिश है जिसमें आलू और पनीर से कोफ्ते बनाएं जाते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jun 2022 5:00:25

Malai Kofta Recipe: स्वादिष्ट मलाई कोफ्ते से लंच को बनाइए स्पेशल, जान लें ये रेसिपी

मलाई कोफ्ते का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मलाई कोफ्ते का स्वाद चखने में बेहद ही उम्दा लगता है। वैसे तो कोफ्ते कई तरह से बनाएं जा सकते हैं। लेकिन मलाई कोफ्ता एक रिच डिश है जिसमें आलू और पनीर से कोफ्ते बनाएं जाते हैं। आप इसे रोटी, पराठा किसी के भी साथ खा सकते हैं। नीचे दी गई रेसिपी से आप घर पर बड़ी आसानी से मलाई कोफ्ते का रेस्तरां वाला स्वाद ले सकते हैं।

malai kofta recipe,malai kofta recipe in hindi,recipe in hindi,recipe,hindi recipe

सामग्री

एक कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
2 आलू (उबले हुए)
एक बड़ा चम्मच काजू (बारीक कटा हुआ)
एक बड़ा चम्मच किशमिश
नमक स्वादानुसार
2 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
एक बड़ा चम्मच गरम मसाला
आधा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

ग्रेवी बनाने के लिए

2 प्याज
3 टमाटर
एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा बड़ा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
एक चौथाई कप काजू का पेस्ट
2 तेजपत्ता
दालचीनी का 1 टुकड़ा
2 इलायची
3 लौंग
एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
तेल आवश्यकतानुसार
पानी जरूरत के अनुसार

सजावट के लिए

2 बड़ा चम्मच क्रीम
एक बड़ा चम्मच हरा धनिया

malai kofta recipe,malai kofta recipe in hindi,recipe in hindi,recipe,hindi recipe

मलाई कोफ्ता बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलूओं को मैश कर लें।
- अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया पनीर, आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें।
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही इसमें कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें और आंच बंद कर दें।

अब बनाएं ग्रेवी

- ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें।
- जब तेल गरम हो जाए तब इसमें दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग और इलायची डालकर भूनें।
- फिर इसमें प्याज और अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें।
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो ग्रेवी में टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3-4 मिनट तक और भून लें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और काजू का पेस्ट डालकर और भूनें।
- जब ग्रेवी अच्छे से भुन जाए तो इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद नमक और कसूरी मेथी मिलाएं। फिर इसमें तैयार कोफ्ते डाल दें और हल्के हाथ से चलाकर आंच बंद कर दें।
- तैयार है मलाई कोफ्ता। हरे धनिये और क्रीम से गार्निश कर रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत