Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मखाना डोसा : इसके सेवन से सध जाते हैं सेहत और स्वाद दोनों, जरूर ट्राई करें यह डिश #Recipe

डोसा की पहचान मुख्य रूप से साउथ इंडियन डिश के रूप में है। इसे पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। डोसा भी कई चीजों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 4:17:51

मखाना डोसा : इसके सेवन से सध जाते हैं सेहत और स्वाद दोनों, जरूर ट्राई करें यह डिश #Recipe

डोसा की पहचान मुख्य रूप से साउथ इंडियन डिश के रूप में है। इसे पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। डोसा भी कई चीजों से तैयार किया जाता है। आज हम बात कर रहे हैं मखाने से तैयार होने वाले डोसा की। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इस बार पोषण से भरपूर यह डिश ट्राई कर सकते हैं। मखाना में पोषक तत्वों का खजाना है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक है। नाश्ते में या फिर दिन में हल्की भूख लगने पर इसका मजा ले सकते हैं। यह डिश काफी स्वादिष्ट होती है। बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी यह बढ़िया चोइस है।
makhana dosa,makhana dosa recipe,makhana dosa ingredients,makhana dosa breakfast,makhana dosa snacks,makhana dosa children,makhana dosa healthy,makhana dosa tasty सामग्री (Ingredients)

मखाना – 2 कटोरी
आलू – 2-3
जीरा – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 3-4
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
देसी घी – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार makhana dosa,makhana dosa recipe,makhana dosa ingredients,makhana dosa breakfast,makhana dosa snacks,makhana dosa children,makhana dosa healthy,makhana dosa tasty विधि (Recipe)

- सबसे पहले मखाने को पानी में डालकर 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद पानी में से निकालकर मिक्सर जार में शिफ्ट कर दें।
- अब इसमें बारीक हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च और नमक मिलाकर थोड़ा सा पानी डालें और ग्राइंड कर लें।
- इसे तब तक पीसना है जब तक कि स्मूद गाढ़ा घोल न तैयार हो जाए। इसके बाद तैयार घोल को एक बर्तन में निकाल लें।
- अब तैयार बैटर में 1/2 टी स्पून देसी घी डालें और 1-2 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद घोल के बर्तन को ढककर 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इस बीच आलू उबाल लें और उन्हें छीलकर एक बर्तन में मैश कर लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। तेल गरम होने के बाद जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें।
- कुछ देर बाद मैश किए आलू डालें और पकाएं। ऊपर से हरी धनिया पत्ती भी डाल दें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे गरम करें। तवा गरम होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- इसके बाद एक कटोरी में मखाने का घोल लेकर तवे के बीच में डालें और डोसा फैलाएं।
- कुछ देर सेकने के बाद डोसा पलटें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। डोसा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
- इसके बाद डोसे को एक प्लेट में उतार लें। अब तैयार डोसे के बीच में आलू की स्टफिंग को रखें और डोसे को बंद कर दें।
- इसी तरह एक-एक कर सारे मखाना डोसा तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology