न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत और स्वाद दोनों का मेल है लौकी के चीले, सिर्फ 20 मिनट होंगे तैयार #Recipe

अगर आपने पहले कभी घर पर लौकी का चीला नहीं बनाया है तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए है। लौकी का चीला बनाने में आपको सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। तो चलिए जानते है लौकी के चीले की रेसिपी के बारे में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Jul 2022 10:56:45

सेहत और स्वाद दोनों का मेल है लौकी के चीले, सिर्फ 20 मिनट होंगे तैयार #Recipe

आमतौर पर लोग लौकी खाने से बचते हैं। कुछ को तो इसका स्वाद बिलकुल भी पसंद नहीं होता है तो कुछ को ये पता ही नहीं होता है कि ये कितनी फायदे की चीज है। अगर आपको भी ये लगता है कि लौकी खाने से कोई फायदा नहीं है तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। लौकी एक बेहद फायदेमंद सब्जी है, जिसके इस्तेमाल से आप कई तरह की बीमारियों से राहत पा सकते हैं। ऐसे में आप लौकी का चीला बनाकर खा सकते हैं। अगर आपने पहले कभी घर पर लौकी का चीला नहीं बनाया है तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए है। लौकी का चीला बनाने में आपको सिर्फ 20 मिनट का समय लगेगा। तो चलिए जानते है लौकी के चीले की रेसिपी के बारे में...

lauki ka cheela recipe,lauki ka cheela recipe in hindi,lauki recipe

सामग्री

लौकी कद्दूकस - 1
बेसन - 4 चम्मच
दही - 2 चम्मच
सूजी - 2 चम्मच
हरी मिर्च कटी - 2
हरा धनिया कटा - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 टी स्पून
नमक स्वादानुसार
तेल

lauki ka cheela recipe,lauki ka cheela recipe in hindi,lauki recipe

बनाने की विधि

- लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को लें और उसे छीलकर कद्दूकस करे लें।
- इसके बाद उसे निचोड़कर अलग रख दें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें बेसन और सूजी डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद उसमें कद्दूकस की गई लौकी डालकर मिला दें।
- अब इस मिश्रण में दही, कटा हरा धनिया, कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें पानी डालकर चीले का घोल तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
- इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब चीले का घोल चमचे में ले और उसे तवे पर डालकर गोल फैला दें।
- इसके बाद इसे कुछ सेकंड तक सिकने दें फिर ऊपर से तेल डालकर चमचे से फैला दें।
- कुछ देर बाद चीले को पलटकर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें।
- चीले को तब तक सेकना हैं जब तक कि वह दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए।
- इसके बाद तैयार चीले को प्लेट में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें।
- अब स्वादिष्ट लौकी के चीलों को टोमेटो कैचअप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत