न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाई प्याज की सब्जी होती है लाजवाब, घर पर बनाकर देखें फिर खुद जान जाएंगे स्वाद #Recipe

आज हम आपको मलाई प्याज की सब्जी बनाना बताएंगे। मलाई और प्याज का कॉम्बिनेशन सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे। आपको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Aug 2023 3:27:50

मलाई प्याज की सब्जी होती है लाजवाब, घर पर बनाकर देखें फिर खुद जान जाएंगे स्वाद #Recipe

आज हम आपको मलाई प्याज की सब्जी बनाना बताएंगे। मलाई और प्याज का कॉम्बिनेशन सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे। आपको लग रहा होगा कि ये कैसी डिश है? इसका स्वाद कैसा होता है? बता दें कि यह काफी लजीज सब्जी होती है बशर्ते इसे सही तरीके से बनाया जाए। इस सब्जी को लंच हो या फिर डिनर दोनों में ही सर्व किया जा सकता है। आप चाहे तो इसे रोटी के साथ खाएं या फिर चावल, कोई फर्क नहीं पड़ता। इसे घर पर तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

malai pyaj,malai pyaj ki sabji,malai pyaj ki sabji ingredients,malai pyaj ki sabji recipe,onion,malai,malai pyaz,pyaaz

सामग्री (Ingredients)

मलाई ताजी – 1 कटोरी
प्याज – 250 ग्राम
टमाटर – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
राई – 1/4 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2
हरी धनिया पत्ती कटी – 1 टेबल स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
करी पत्ता – 8-10
हींग – 1 चुटकी
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

malai pyaj,malai pyaj ki sabji,malai pyaj ki sabji ingredients,malai pyaj ki sabji recipe,onion,malai,malai pyaz,pyaaz

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज के ऊपरी छिलके को उतारें और फिर उन्हें धोकर मीडियम साइज में लंबे काट लें। कुछ लोग साबुत प्याज भी काम लेते हैं।
- अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा,राई, करी पत्ता डालकर भूनें।
- कुछ सैकंड बाद इसमें साबुत लाल मिर्च डालें और फिर कटे हुए प्याज के टुकड़े डालकर चलाते हुए भूनें।
- जब प्याज हल्का नरम होने लगे तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग समेत अन्य मसाले और नमक डालकर करछी से मिक्स करें और पकने दें।
- प्याज को तब तक पकने दें जब तक कि तेल ऊपर न आने लगे।
- इसके बाद बारीक कटे टमाटर डालें और 5 मिनट तक सब्जी पकने दें।
- जब टमाटर एकदम नरम हो जाए तो कड़ाही में ताजी मलाई डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
- अब कड़ाही को ढककर सब्जी 2-3 मिनट पकने दें। इस दौरान 1-2 बार सब्जी चला भी दें।
- आखिर में सब्जी में एक चम्मच नींबू का रस डाल दें और गैस बंद कर दें।
- सब्जी को कटोरी में निकालें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती की सजावट कर रोटी, नान या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम