Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दाल ढोकली पर फिदा हैं स्वाद के शौकीन, तो फिर बनाने के लिए हो जाएं तैयार #Recipe

दाल को हमारे भोजन का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। इनमें भरपूर प्रोटीन होने से ये पोषण के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। ऐसे में अधिकतर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 3:42:25

दाल ढोकली पर फिदा हैं स्वाद के शौकीन, तो फिर बनाने के लिए हो जाएं तैयार #Recipe

दाल को हमारे भोजन का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। इनमें भरपूर प्रोटीन होने से ये पोषण के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। ऐसे में अधिकतर घरों में आए दिन दाल का सेवन किया जाता है। दाल भी कई प्रकार की होती है और इनका विशिष्ट स्वाद होता है। इन्हें बनाने का तरीका अलग-अलग होता है। आज हम आपको एक गुजराती डिश बनाना बताएंगे जो काफी लोकप्रिय है। अरहर की दाल से बनी इन ढोकली को खाकर आपको मजा आ जाएगा। इसकी रेसिपी भी आसान है।
dal dhokli,dal dhokli ingredients,dal dhokli recipe,dal dhokli gujarati dish,dal dhokli material,arhar ki dal दाल बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

1 कप - अरहर दाल
2 चम्मच - मूंगफली
1 चम्मच - सरसों के दाने
आधा चम्मच - जीरा
1 चुटकी - हींग
1 - साबुत लाल मिर्च
5-6 - करी पत्ते
1 - बारीक कटा प्याज
1 - बारीक कटा टमाटर
1 चम्मच - अदरक-लहसुन का पेस्ट
आधी छोटी चम्मच - हल्दी
आधी छोटी चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच - जीरा पाउडर
आधी छोटी चम्मच - धनिया पाउडर
आधी छोटी चम्मच - गरम मसाला
गुड़
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच - नींबू का रस
बारीक कटा हरा धनिया

ढोकली बनाने के लिए सामग्री (Ingredients)

1 कप - गेहूं का आटा
आधी चम्मच - हल्दी
आधी चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच - अजवायन
नमक स्वादानुसार
तेल dal dhokli,dal dhokli ingredients,dal dhokli recipe,dal dhokli gujarati dish,dal dhokli material,arhar ki dal दाल बनाने की विधि (Recipe)

- सबसे पहले दाल को 2-3 बार धो लें।
- इसके बाद कुकर में 1 कप दाल और 2 कप पानी, मूंगफली और 1 चम्मच तेल डालकर 3-4 सीटीआने तक पका लें। दाल मैश कर दें।
- कड़ाही में एक चम्मच घी, एक चुटकी हींग, एक चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, एक साबुत लाल मिर्च और 5-6 करी पत्तियां डालकर भूनें।
- इसमें बारीक कटा प्याज भूनें। प्याज जब सुनहरा भूरा हो जाए तो बारीक कटा टमाटर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- इसमें उबली दाल मिलाएं। एक कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- दाल मिलाने के बाद इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
- इसे अच्छे से चलाएं और फिर इसमें गुड़, नमक और एक चम्मच नींबू का रस मिला दें। दाल फिर से उबालें।

ढोकली बनाने की विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में एक कप गेहूं का आटा, हल्दी, मिर्च पाउडर, अजवायन, नमक और 2 चम्मच तेल डालें।
- मसाले मिलाने के बाद आटे को गूंथ लें। ज्यादा टाइट न गूंथें।
- आटे की लोई बनाएं। इसे मनपसंद आकार में बेल लें। चाहें तो नमकपारे की तरह आकार दे सकते हैं।
- अब उबलती दाल में ढोकली के टुकड़ों को डालें और अच्छे से मिलाएं।
- ढोकली को डालकर दाल को ढककर 10-15 मिनट के लिए पकाएं। आखिरी में बारीक कटा हरा धनिया डालें। इसे रोटी या चावल के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology