न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरमा का लड्डू होता है शानदार और दमदार, सेहत बनाने के साथ भूख मिटाने में भी कारगर #Recipe

राजस्थान में कई ऐसे व्यंजन हैं, जो लोगों के दिलों में रचे-बसे हैं। उनका स्वाद जीभ पर चढ़ा हुआ है। ऐसी ही एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 4:27:09

चूरमा का लड्डू होता है शानदार और दमदार, सेहत बनाने के साथ भूख मिटाने में भी कारगर #Recipe

राजस्थान में कई ऐसे व्यंजन हैं, जो लोगों के दिलों में रचे-बसे हैं। उनका स्वाद जीभ पर चढ़ा हुआ है। ऐसी ही एक बेहद लोकप्रिय मिठाई है चूरमा। चूरमा के साथ आम तौर पर दाल बाटी का जोड़ होता है। वैसे बता दें कि चूरमा के लड्डुओं का स्वाद भी लाजवाब होता है। ऐसा नहीं है कि इन्हें बनाते ही खा लिया जाए। इन्हें कुछ समय के लिए रखा भी जा सकता है यानी आप धीरे-धीरे टुकड़ों में इनका स्वाद ले सकते हैं। ये सेहत बनाने के साथ भूख मिटाने में भी कारगर हैं। इसके लिए सबसे पहले बाटी तैयार करनी होती है। उसके बाद बाटी का चूरा बनाया जाता है और उससे लड्डू तैयार किए जाते हैं। हम इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो गृहिणियों के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है।

churma ka laddu,churma ka laddu ingredients,churma ka laddu recipe,churma ka laddu home,churma ka laddu delicious,churma ka laddu tasty,churma ka laddu sweet dish

सामग्री (Ingredients)

मोटा कुटा आटा – 4 कप
घी – 2 कप
चीनी का बूरा/ गुड़ – 4 कप
काजू – 10
बादाम – 10
पिस्ता – 10
नमक – एक चुटकी

churma ka laddu,churma ka laddu ingredients,churma ka laddu recipe,churma ka laddu home,churma ka laddu delicious,churma ka laddu tasty,churma ka laddu sweet dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें मोटा कुटा हुआ आटा डाल दें।
- आटे में ऊपर से घी डालकर उसे दोनों हाथों से अच्छी तरह से मसल-मसल कर मिला दें।
- अब इस आटे में थोड़ा-थोड़ा कर गरम पानी डालें और आटे को सख्त गूंथ लें।
- इसके बाद इसे लगभग 10 मिनट के लिए कपड़े से ढककर अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटे को लें और उसे एक बार फिर से मैश करते हुए चिकना करें और उसकी बाटियां तैयार कर लें।
- अब ओवन को लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर रख दें।
- अब बाटियों को इस पर रखकर सेंकें। धीमी आंच होने की वजह से बाटी को सिकने में 20 से 25 मिनट लगेंगे।
- इस दौरान बाटियों को पलट-पलटकर सेंकते रहें। बाटी की ऊपरी पर्त कुरकुरी और अंदर की सॉफ्ट होना चाहिए।
- इन्हें सुनहरा होने तक सेंक लें। अब बाटियों को अलग बर्तन में निकाल लें और जब थोड़ी ठंडी हो जाएं तो उनके टुकड़े कर लें।
- अब बाटी के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर चूरमा तैयार कर लें।
- अब काजू, बादाम और पिस्ता लें और उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- इन टुकड़ों को बाटी चूरमा में डालें और उसके बाद चीनी का बूरा या गुड़ जो भी उपलब्ध हो उसे चूरमा में डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद चूरमा में 4 से 5 टेबल स्पून घी डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।
- ध्यान रखें कि चूरमा में घी अच्छी मात्रा में होना चाहिए। अब चूरमा को मसलते हुए उसके लड्डू तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम