न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूं घर में ही तैयार हो जाएगा बाजार जैसा स्वादिष्ट समोसा, चटनी के साथ लें इसके चटखारे #Recipe

हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में समोसा काफी लोकप्रिय नमकीन डिश है। बाजार में चाहे कितने ही नए व्यंजन आ गए, लेकिन समोसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Aug 2023 3:41:41

यूं घर में ही तैयार हो जाएगा बाजार जैसा स्वादिष्ट समोसा, चटनी के साथ लें इसके चटखारे #Recipe

हमारे देश के अधिकांश हिस्सों में समोसा काफी लोकप्रिय नमकीन डिश है। बाजार में चाहे कितने ही नए व्यंजन आ गए, लेकिन समोसा का स्थान कोई नहीं ले पाया। लोग आज भी समोसा को प्राथमिकता देते हैं। वे इसके स्वाद के दीवाने हैं। कई हलवाई तो ऐसे हैं जो सिर्फ समोसा के दम पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। उनकी दुकानों पर हर समय भीड़ लगी रहती है।

वैसे आपको बता दें कि इसे घर में भी उतना ही टेस्टी बनाया जा सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी आजमाएंगे तो इसमें गलती की गुंजाइश बेहद कम रहेगी। 10 मिनट के अंदर आलू के समोसे तैयार किए जा सकते हैं। धनिये और इमली की चटनी के साथ इसका जायका और बढ़ जाता है।

samosa,aloo samosa,samosa ingredients,samosa recipe,samosa dish,samosa at home,samosa halwai,chatpata samosa

सामग्री (Ingredients)

मैदा - 2 कटोरी
घी या तेल - 1/3 कटोरी
अजवायन - 1/2 छोटा स्पून
नमक - स्वादानुसार
तेल (समोसे तलने के लिए) - आवश्यकतानुसार
2 उबले हुए आलू मीडियम (इसमें प्याज और मटर भी डाल सकते हैं)
जीरा - 1 छोटा स्पून
अदरक - 1 छोटा स्पून
लहसुन - 1/2 छोटा स्पून
धनिया पाउडर - 1 छोटा स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा स्पून
गरम मसाला - 1/2 छोटा स्पून
चाट मसाला - 1/2 छोटा स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 1
हरा धनिया बारीक कटा हुआ - 1 बड़ा स्पून
काजू कटे हुए - 8-10
किशमिश - 14-15

samosa,aloo samosa,samosa ingredients,samosa recipe,samosa dish,samosa at home,samosa halwai,chatpata samosa

विधि (Recipe)

- सबसे पहले आटा गूंथना होगा। एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें पिघला हुआ घी, अजवायन और थोड़ा सा नमक डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं और हाथ में लेकर दबाकर देखें। अगर आटा लड्डू जैसा बनने लगे तो इसका मतलब है कि घी की मात्रा ठीक है।
- अगर ऐसा न हो तो थोड़ा सा घी और डाल दें। अब धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें। आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा नरम।
- अब आटे को ढककर अलग रख दें। जब तक आटा सही होता है तब तक उसमें भरने के लिए आलू तैयार कर लें।
- इसके लिए सारे मसाले अलग निकाल लें। उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काट लें।
- अब एक कटोरी में सारे मसाले (लाल मिर्च, धनिया व जीरा पाउडर, गरम मसाला) लेकर उसमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब कड़ाही में 1 छोटा स्पून तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तब इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- जब सब भुन जाए तब इसमें गीला वाला मसाला डाल दें। इसे धीमी गैस पर भूनें जब तक की तेल अलग न होने लगे।
- जब मसाला भुन जाए तब इसमें कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। हल्का सा चलाएं और फिर कटे हुए आलू इसमें डाल दें।
- साथ में चाट मसाला, नमक और काजू, किशमिश भी इसमें डाल दें। अब 3 से 4 मिनट तक धीमी गैस पर इसे भून लें। आलू भरने के लिए तैयार है।
- अब आटा लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंथ लें। एक पराठे के बराबर आटा लें, गोल करें और हल्का सा मैदा लगाएं।
- अब इसे धीरे-धीरे करके गोल बेल लें। पराठे जितना बड़ा बेलें और फिर इसे बीच से काट दें।अब दोनों को अलग करें और एक भाग को लेकर उसके किनारों पर पानी लगाएं। दोनों किनारे उठाएं और आपस में चिपका दें।
- चिपकाने के बाद ये एक तिकोना बन जाएगा। इसी तरह सारे समोसे बना लें और फिर गरम तेल में इन्हें धीमी गैस पर भून लें।
- तेल इतना होना चाहिए की समोसे उसमें पूरी तरह डूब जाएं। अब इन्हें धीरे-धीरे फ्राई होने दें।
- एक बार समोसे को फ्राई होने में 10 मिनट ही लगते हैं। जब समोसे हल्के भूरे हो जाएं तब निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
ओडिशा: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
रेल यात्रियों के लिए अलर्ट,17 से 22 मार्च के बीच इस रूट पर कई ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; सेना के जवान समेत 3 लोगों की मौत
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी