न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आम का हलवा : मीठे के शौकीनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह शानदार स्वीट डिश #Recipe

गर्मी में आम खाने के अलग ही मजे हैं। इसकी मिठास सबकी जुबान पर चढ़ जाती है। आम को चाहे जिस रूप में डाइट में शामिल करें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 5:03:00

आम का हलवा : मीठे के शौकीनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है यह शानदार स्वीट डिश #Recipe

गर्मी में आम खाने के अलग ही मजे हैं। इसकी मिठास सबकी जुबान पर चढ़ जाती है। आम को चाहे जिस रूप में डाइट में शामिल करें यह भरपूर मजा देता है। आज हम आपको इस रसीले फल के हलवे की रेसिपी बताएंगे। यह हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी स्वीट डिश है। आप अगर रूटीन डिश को खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार मीठे में यह ट्राई कर सकते हैं। आम के शौकीनों को इस हलवे का स्वाद जरूर पसंद आएगा। यह बनाना काफी सरल है और इसे दिन में जब भी मूड हो तब बनाया सकता है। ब्रेकफास्ट में भी यह डिश सबके दिलों को भा जाएगी। इसे बनाने के लिए सूजी, आम का पल्प, दूध और ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है।

aam ka halwa,aam ka halwa sweet dish,aam ka halwa summer,aam ka halwa sweet lovers,aam ka halwa tasty,aam ka halwa healthy,aam ka halwa recipe,aam ka halwa ingredients

सामग्री (Ingredients)

सूजी – 1 कटोरी
आम का पल्प – 1 कटोरी
ड्राई फ्रूट्स कटे – 2-3 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
दूध – 1 कटोरी
केसर – 10-12 धागे
मैंगो एसेंस – 2-3 बूंदें (वैकल्पिक)
देसी घी – 1 कटोरी
चीनी – जरूरत के मुताबिक

aam ka halwa,aam ka halwa sweet dish,aam ka halwa summer,aam ka halwa sweet lovers,aam ka halwa tasty,aam ka halwa healthy,aam ka halwa recipe,aam ka halwa ingredients

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मीठे आम का चुनाव करें। इसके बाद आम को धोएं और उसका ऊपरी छिलका उतारकर एक बर्तन में आम का पल्प निकाल लें।
- अब एक कड़ाही में देसी घी डालें और उसे लो फ्लेम पर गरम करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें सूजी डालें और चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में आम का पल्प डालें और सूजी के साथ मिक्स करें। कुछ देर तक मिश्रण को सेकने के बाद इसमें 1 कटोरी दूध डालें और चम्मच से मिलाएं।
- इसके बाद कड़ाही को ढक दें और मिश्रण को पकने दें। इसे बीच-बीच में चलाते भी रहें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो चीनी डालकर मिक्स करें और हलवा पकने दें।
- जब तक हलवा पक रहा है, उसी दौरान एक छोटी कटोरी में दूध लेकर उसमें केसर के धागे घोल दें। अब इस घोल को हलवे की कड़ाही में डालकर मिक्स कर दें।
- हलवा कुछ देर तक चलाते हुए पकाने के बाद उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिक्स करें।
- हलवा का रंग गहरा करने के लिए चाहें तो इसमें मैंगो एसेंस भी डाल सकते हैं। हलवा चेक करते रहें अगर सूजी अच्छे से नहीं पकी हो तो थोड़ा दूध और डाल सकते हैं।
- जब हलवा गाढ़ा हो जाए और भीनी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। तैयार है आम का हलवा। इसे बाउल में निकालें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम