न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केसरी सूजी हलवा : घर पर बनी चीजों का नहीं होता कोई मुकाबला, तो फिर इस डिश पर भी जताएं भरोसा #Recipe

मीठे के शौकीनों को हमेशा नए स्वाद की तलाश रहती है। उनकी बेचैनी भी साफ नजर आने लगती है। यूं तो बाजार कई प्रकार की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 5:26:06

केसरी सूजी हलवा : घर पर बनी चीजों का नहीं होता कोई मुकाबला, तो फिर इस डिश पर भी जताएं भरोसा #Recipe

मीठे के शौकीनों को हमेशा नए स्वाद की तलाश रहती है। उनकी बेचैनी भी साफ नजर आने लगती है। यूं तो बाजार कई प्रकार की मिठाइयों से अटा पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद घर की चीजों का कोई मुकाबला नहीं होता। हर कोई शुद्ध और स्वादिष्ट चीज की चाहत रखता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक शानदार डिश केसरी सूजी हलवा बनाने की रेसिपी। मीठे के रूप में यह डिश आपका दिल जरूर जीत लेगी। वैसे तो किसी भी दिन इसका मजा लिया जा सकता है, लेकिन किसी खास अवसर के लिए भी आप इसके बारे में सोच सकते हैं। घरवालों को तो इसका स्वाद पसंद आएगा ही, साथ ही अगर मेहमानों को सर्व की जाएगी तो वे भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

kesari suji halwa,kesari suji halwa sweet dish,kesari suji halwa tasty,kesari suji halwa special occasion,kesari suji halwa ingredients,kesari suji halwa recipe,kesari suji halwa festival

सामग्री (Ingredients)

सूजी (रवा) – 1 कप
चीनी – 1 कप
देसी घी – 5 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
बादाम – 10
काजू – 10
पिस्ता – 10
केसर – 1 चुटकी

kesari suji halwa,kesari suji halwa sweet dish,kesari suji halwa tasty,kesari suji halwa special occasion,kesari suji halwa ingredients,kesari suji halwa recipe,kesari suji halwa festival

विधि (Recipe)

- एक कड़ाही में घी डालकर उसे धीमी आंच पर गरम करें। घी के पिघलने के बाद उसमें सूजी डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
- इस दौरान एक दूसरे बर्तन में चीनी और एक कप पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए गैस पर रख दें।
- अब केसर को लें और उसे पीसकर चाशनी में डाल दें और चम्मच की मदद से अच्छे से घोल दें। इस बीच सूजी को चलाते रहें जिससे वह तली से चिपक ना जाए।
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) को लें और उनके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इन्हें सूजी में डाल दें और मिला लें।
- सूजी को अच्छे से सिकने में कम से कम 10 मिनट का वक्त लग सकता है। इस बीच चाशनी में उबाल आने पर गैस बंद कर दें।
- सूजी सिकने के बाद उसमें चाशनी डाल दें और करछी की मदद से मिश्रण को अच्छी तरह से मिला दें। गैस की फ्लेम को तेज करने के बाद करछी से लगातार हलवे को चलाते रहें।
- इसे तब तक चलाना है जब तक कि हलवा कड़ाही का किनारा ना छोड़ने लगे। इसे कम से कम 4-5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही को अच्छे से ढक दें।
- हलवे को अब भाप की मदद से थोड़ा और पकने दें। कुछ देर बाद ढक्कन हटा दें। केसरी सूजी हलवा बनकर तैयार है। हलवे के ऊपर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'

BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन

दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद

झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा

‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन

मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह