न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद और सेहत का खजाना: केले की सब्जी, घर पर आसानी से बनाएं #Recipe

स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन विकल्प, घर पर आसानी से बनाएं केले की सब्जी। यह पौष्टिक सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पेट, खून और एनर्जी के लिए भी फायदेमंद है। जानें आसान रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 11:57:19

स्वाद और सेहत का खजाना: केले की सब्जी, घर पर आसानी से बनाएं #Recipe

भारतीय खाने की विविधता में कई ऐसी सब्जियां हैं जो न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होती हैं। इन्हीं में से एक है केले की सब्जी। अक्सर लोग केले को केवल मीठे फल के रूप में खाते हैं, लेकिन कच्चे केले से बनी सब्जी भी आपके खाने को स्वाद और पौष्टिकता से भर देती है।

कच्चे केले की सब्जी को आप नान, मिस्सी रोटी या चपाती के साथ सर्व कर सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन, फाइबर और विटामिन्स न केवल आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं बल्कि शरीर में खून की कमी को भी पूरा करते हैं। यदि आप अपनी डाइट में हेल्दी और टेस्टी विकल्प शामिल करना चाहते हैं, तो केले की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।

केले की सब्जी बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले कच्चे केले को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें।

- पैन में तेल गर्म करें और उसमें अजवाइन और लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें।

- अब कटे हुए केले के टुकड़े डालें। ध्यान रहे कि सभी टुकड़े तेल में अच्छी तरह से डूबे रहें।

- आंच धीमी कर दें, नमक डालकर ढककर पकाएं। केले तब तक पकाएं जब तक वह मुलायम न हो जाएं।

- अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिला लें। आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिक केले की सब्जी तैयार है।

केले की सब्जी खाने के लाभ

1. स्ट्रेस कम करना

कच्चे केले में मौजूद प्रोटीन और विटामिन B6 आपके दिमाग को रिलैक्स महसूस कराते हैं और ब्लड ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

2. खून की कमी दूर करना
एनीमिया के मरीजों के लिए केले की सब्जी लाभकारी है। नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे पूरी होती है और खून की कमी की समस्या कम होती है।

3. पेट की समस्याओं में राहत

रोजाना रात में केले की सब्जी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज या पेट की अन्य समस्याओं में राहत मिलती है।

4. एनर्जी बढ़ाना

केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। साथ ही विटामिन्स और मिनरल्स आपके शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाते हैं।

5. पाचन तंत्र मजबूत बनाना

केले में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है और शरीर को कई रोगों से बचाता है। अगर पेट की समस्या है, तो रोजाना केले का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह