न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कलमी वड़ा है राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड, नाश्ते और स्नैक्स के लिए है बढ़िया चोइस #Recipe

अगर आपकी कभी चटपटा खाने की इच्छा हो रही है तो कलमी वड़ा भी बेहतरीन ऑप्शन है। यह राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड है। लोगों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jan 2024 4:01:45

कलमी वड़ा है राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड, नाश्ते और स्नैक्स के लिए है बढ़िया चोइस #Recipe

अगर आपकी कभी चटपटा खाने की इच्छा हो रही है तो कलमी वड़ा भी बेहतरीन ऑप्शन है। यह राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड है। लोगों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है। इसे नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं। रोजाना एक जैसा ब्रेकफास्ट होने पर कई दफा बोरियत महसूस होती है, ऐसे में आप कलमी वड़ा ट्राई करके देखिए। इसे बच्चे भी बड़े चाव से खाते हैं। घर पर इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और तैयार करने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता। इसे बनाने के लिए चने की दाल और मसालों का प्रयोग किया जाता है। इसका टेस्ट आपको पूरी तरह से संतुष्ट कर देगा।

कलमी वड़ा है राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड, नाश्ते और स्नैक्स के लिए है बढ़िया चोइस #Recipe

सामग्री (Ingredients)

चने की दाल – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
हींग – 1 चुटकी
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

कलमी वड़ा है राजस्थान का फेमस स्ट्रीट फूड, नाश्ते और स्नैक्स के लिए है बढ़िया चोइस #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चने की दाल लें और उसे साफकर अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद रातभर के लिए चने की दाल को भिगोकर रख दें।
- दाल 5-6 घंटे तक भिगोए जाने के बाद भी इस्तेमाल लायक हो जाती है। तय समय के बाद दाल का अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- इसके बाद मिक्सी की मदद से दाल को दरदरा पीस लें। अगर आप इसके लिए सिल बट्टे का इस्तेमाल करें तो कलमी वड़ा और लजीज बनेगा।
- अब पिसी हुई दाल को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डाल दें।
- इसके बाद उसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर दें।
- फिर दाल में एक चुटकी या उससे थोड़ी कम हींग डालें और आखिर में कद्दूकस अदरक डालकर मिश्रण के साथ मिला दें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा सा मिश्रण हाथों में लेकर उसे वड़े का आकार दें और एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक उसमें कलमी वड़े डालें और उन्हें तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि वे क्रिस्पी और डार्क ब्राउन न हो जाए।
- इसके बाद फ्राइड कलमी वड़े एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे कलमी वड़े डीप फ्राई कर लें।
- तैयार है कलमी वड़ा। इसे काटकर या पूरा ही चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री