न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें इंदौरी स्टाइल पोहा, खट्टे-मीठे स्वाद के होंगे दीवाने #Recipe

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें इंदौरी स्टाइल पोहा। खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के साथ यह हेल्दी और जल्दी बनने वाला ब्रेकफास्ट है। जानें आसान रेसिपी और टिप्स।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 8:48:21

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें इंदौरी स्टाइल पोहा, खट्टे-मीठे स्वाद के होंगे दीवाने #Recipe

पोहा एक ऐसा नाश्ता है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी होने के साथ-साथ यह जल्दी बन जाने वाला व्यंजन भी है। आप इसे सुबह के नाश्ते में या शाम को हल्के स्नैक के रूप में खा सकते हैं। आज हम आपको इंदौरी पोहा की रेसिपी बताएंगे। इंदौर का यह खास पोहा अपने खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के लिए मशहूर है। इसे बनाने के बाद ऊपर से रतलामी सेव, बारीक कटा प्याज और धनिया डालकर परोसा जाता है। चलिए जानते हैं इसका आसान तरीका।

# इंदौरी पोहा बनाने की सामग्री (Ingredients for Poha)

2 कप पोहा

2 चम्मच तेल

1 छोटी चम्मच राई

1 छोटी चम्मच जीरा

8–10 करी पत्ते

2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

1 छोटा आलू (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

आधा कप मटर

आधा कप मूंगफली

1 बारीक कटा प्याज

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार नमक

आधा नींबू का रस

बारीक कटा हरा धनिया

(गार्निश के लिए) रतलामी सेव, बारीक कटा टमाटर, प्याज

# इंदौरी पोहा बनाने की विधि (How to make Indori Poha)

पोहे को धोकर तैयार करें: पोहे को साफ पानी में अच्छे से धोकर एक थाली में निकाल लें और हाथों से हल्का-हल्का दबाकर भरभरा कर लें।

तड़का तैयार करें: एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें राई, जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर हल्का सा तड़का लगाएं।

प्याज और आलू डालें: अब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें छोटे टुकड़ों में कटा आलू डालें और ढककर हल्की आंच पर पकने दें।

मटर और मूंगफली डालें: जब आलू सुनहरा हो जाए, तब इसमें आधा कप मटर और आधा कप मूंगफली डालें। आप अपनी पसंद की सब्जियां भी इसमें शामिल कर सकते हैं।

मसाले डालें: सभी सामग्री अच्छे से पकने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

पोहा मिलाएं: गैस धीमी करके भिगोया हुआ पोहा डालें और सभी सामग्री को हल्के हाथों से मिलाकर 2–3 मिनट तक भूनें।

गार्निश करें और परोसें: तैयार पोहे को प्लेट में निकालें। ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और रतलामी सेव, बारीक कटा टमाटर, प्याज और हरा धनिया डालकर सजाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह