न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल बाग-बाग कर देता है गुलाब जामुन, है शादी समारोह की शान, घर पर ही बनाएं और खाएं-खिलाएं #Recipe

कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं, जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लग जाता है। गुलाब जामुन का मिजाज कुछ ऐसा ही है। इसे रोज बैरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 4:23:28

दिल बाग-बाग कर देता है गुलाब जामुन, है शादी समारोह की शान, घर पर ही बनाएं और खाएं-खिलाएं #Recipe

कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं, जिनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लग जाता है। गुलाब जामुन का मिजाज कुछ ऐसा ही है। इसे रोज बैरी भी कहते हैं। मीठे के शौकीनों की तबीयत गुलाब जामुन खाकर खुश हो जाती है। आम तौर पर शादी समारोहों में यह मिठाई जरूर नजर आती है। अगर आपको गुलाब जामुन बनाना आ जाए तो हलवाई की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपकी मुश्किल आसान करने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि घर में ही स्वादिष्ट गुलाब जामुन कैसे तैयार किए जा सकते हैं।

gulab jamun,sweet dish gulab jamun,gulab jamun recipe,gulab jamun ingredients,maida,khoya

सामग्री (Ingredients)

100 ग्राम खोया
1 टेबल स्पून मैदा या सूजी
1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
2 कप चीनी
2 कप पानी
2 टेबल स्पून मिल्क
4 हरी इलाइची
घी
क्यूब्स ऑफ ब्रेड

gulab jamun,sweet dish gulab jamun,gulab jamun recipe,gulab jamun ingredients,maida,khoya

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बाउल में खोये को अच्छे तरीके से मैश कर लें।
- इसमें मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर डो (आटे का लोया) तैयार कर लें। इसके लिए फूड प्रोसेसरका भी यूज किया जा सकता है।
- डो नरम और लचीला होना चाहिए सूखा नही। अगर आपको यह ड्राई लगे तो हाथ गीले करके इस पर दोबारा काम करें।
- डो को छोटी बॉल्स का आकार दें। ये गोल या फिर अंडाकार हो सकती है।
- कड़ाही में घी डाले और इसमें डो का एक छोटा पीस डालकर देखें कि वो एक बार में ऊपर आ जाए।
- आंच कम करें और इसमें ब्रेड क्यूब यानी ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर हल्का भूरा होने दें।
- ब्रेड को निकाल लें और इसमें जितने जामुन आ सके उतने डालें। ध्यान रखें कि ये एक-दूसरे को टच न करें।
- आंच कम कर दें, इन सभी जामुन को सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- जामुन को घी से बाहर निकाल लें और बाकी बचे जामुन को फ्राई कर लें। आंच को कुछ देर के लिए बढ़ा लें और जामुन डालने से पहले फिर कम कर दें।
- जब तक चाशनी बने तब तक गुलाब जामुन को एक तरफ रख दें।
- पानी में चीनी को मिलाकर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। इसे लगातार चलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह न घुल जाए। इसमें उबाल नहीं आना चाहिए।
- आंच बढ़ा दें जब चीनी घुल जाए और तब तक इसे उबाल भी सकते हैं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। जब चाशनी ठंडी हो जाए तो इसमें उंगली डालकर देखें। कुछ देर में वह पूरी तरह कोट होकर निकलेगी।
- चाशनी गैस से हटा लें और इसे आधा घंटा ठंडा होने दें। इसे छलनी और मलमल के कपड़े से छान लें।
- इसे इलाइची डालकर दोबारा उबालें।
- इसमें गुलाब जामुन डालें और आंच बंद कर दें। परोसने से पहले गुलाब जामुन को इसमें आधे घंटे के लिए भीगे रहने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम