न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Dim Sum और Momos दिखते भले एक जैसे हों, लेकिन जानें इनके 5 बड़े अंतर

डिम सम और मोमोज दिखने में चाहे एक जैसे लगते हों, लेकिन इनके ओरिजन, फिलिंग, शेप, लेयर और कुकिंग स्टाइल में बड़ा अंतर है। जानें दोनों डिशेज़ के 5 प्रमुख फर्क और समझें कौन-सा विकल्प है ज्यादा हेल्दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 8:04:09

Dim Sum और Momos दिखते भले एक जैसे हों, लेकिन जानें इनके 5 बड़े अंतर

आज के समय में एशियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज़ ने भारतीयों के दिलों में खास जगह बना ली है। दिल्ली जैसी जगहों पर तो मोमोज इतना लोकप्रिय हो चुका है कि हर नुक्कड़, हर मार्केट और हर स्ट्रीट-फूड कॉर्नर पर इसकी खुशबू फैलती हुई मिल जाएगी। कई लोग तो मोमोज को शहर की नई पहचान मानते हैं। इसी बीच डिम सम भी ट्रेंड में आ गया है, लेकिन अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ बैठते हैं—जबकि असलियत इससे बिल्कुल अलग है। कई लोगों ने तो आज तक डिम सम ट्राई ही नहीं किया, क्योंकि वह इसे मोमोज की ही एक और वैरायटी मानकर नजरअंदाज़ कर देते हैं।

अगर आप भी अब तक यही सोचकर चल रहे थे कि डिम सम और मोमोज एक जैसे ही हैं, तो आपका यह भ्रम दूर करने का समय आ गया है। दिखने में चाहे दोनों काफी हद तक मिलते-जुलते हों, लेकिन बनाने की तकनीक, इस्तेमाल होने वाली फिलिंग, शेप और सर्व करने का तरीका—हर पहलू पर दोनों के बीच अच्छा-खासा फर्क है।

1. उत्पत्ति—दोनों का बैकग्राउंड अलग

इन दोनों डिशेज़ की जड़ें बिल्कुल अलग हैं।

डिम सम का इतिहास चीन से शुरू होता है, जहां इसे परंपरागत रूप से चाय के साथ परोसा जाता है और यह चीनी क्यूज़ीन का एक अहम हिस्सा माना जाता है।

इसके विपरीत, मोमोज तिब्बत और नेपाल की रसोई से आए हैं, जहां इन्हें रोजमर्रा के खाने का हिस्सा माना जाता है।

2. फिलिंग—स्वाद के अंदर ही छुपा है असली अंतर

यदि बाहर से दोनों एक जैसे लगते हैं, तो भी अंदर की फिलिंग इनको बिल्कुल अलग पहचान देती है।

डिम सम की भरावट में इस्तेमाल होते हैं—चिकन, प्रॉन, वाटर चेस्टनट, मशरूम और कई तरह की एशियाई सब्जियां, जो इसे लेयर-फुल और मल्टी-फ्लेवर बनाते हैं।

वहीं, मोमोज में आमतौर पर पत्ता गोभी, गाजर, पनीर या चिकन जैसी सिंपल और बेसिक फिलिंग भरी जाती है, जिसका स्वाद हल्का और सीधा होता है।

3. शेप और सर्विंग—एक आर्टिस्टिक, दूसरा सिंपल

शेप के मामले में डिम सम काफी क्रिएटिव हो सकते हैं।

डिम सम अक्सर अलग-अलग डिजाइनों में तैयार किए जाते हैं—ओपन-टॉप, कॉइन-शेप, बास्केट-स्टाइल या फिर फ्लावर-शेप। इन्हें खाते समय ज्यादा तर लोग सॉस का इस्तेमाल नहीं करते, ताकि इसका असली स्वाद महसूस हो सके।

दूसरी ओर, मोमोज की पहचान उनकी हाफ-मून या पोटली जैसी शेप है। इन्हें तीखी लाल चटनी के बिना अधूरा माना जाता है।

4. पकाने के तरीके—किचन में भी दोनों की राहें अलग

डिम सम और मोमोज को पकाने का तरीका भी इनके बीच बड़ा अंतर पैदा करता है।

डिम सम को केवल स्टीम ही नहीं किया जाता, बल्कि पैन-फ्राई, डीप-फ्राई या तवे पर हल्का सेंककर भी परोसा जाता है।

मोमोज पारंपरिक रूप से स्टीम किए जाते हैं। हालांकि, आजकल फ्राइड, तंदूरी या पैन-फ्राई मोमोज भी खूब लोकप्रिय हो गए हैं, लेकिन उनकी मूल शैली स्टीम्ड ही है।

5. लेयर—कवरिंग बनाती है पहचान

इन दोनों के बाहरी कवर में भी जमीन-आसमान का फर्क है।

मोमोज की लेयर सामान्यतः मैदा (या कभी-कभार आटा) से बनती है, जो मोटी और चबाने वाली होती है।

डिम सम की कवरिंग अक्सर राइस पेपर, सूजी, आलू स्टार्च या मकई के स्टार्च से तैयार की जाती है, जो इससे ज्यादा हल्की, पारदर्शी और नाजुक बनावट देती है।

क्या ज्यादा हेल्दी है—डिम सम या मोमोज?

जहाँ तक हेल्थ के नजरिए से चुनाव की बात है, स्टीम दोनों ही तरह के विकल्प अच्छे माने जाते हैं।
लेकिन तुलना करें तो:

मोमोज की परत मैदा आधारित होती है, जिसे बहुत हेल्दी नहीं माना जाता।

डिम सम की लेयर आमतौर पर राइस या स्टार्च बेस्ड होने के कारण तुलनात्मक रूप से हल्की और बेहतर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह