न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाल फरा : दिन की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए इस डिश पर किया जा सकता है पूरा भरोसा #Recipe

आम तौर पर नाश्ते में ज्यादातर लोग बहुत ज्यादा चीजें ट्राई नहीं करते। बार-बार एक जैसी चीजें खाने से बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 5:38:16

दाल फरा : दिन की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए इस डिश पर किया जा सकता है पूरा भरोसा #Recipe

आम तौर पर नाश्ते में ज्यादातर लोग बहुत ज्यादा चीजें ट्राई नहीं करते। बार-बार एक जैसी चीजें खाने से बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि कभी कभार कुछ अलग डिश के बारे में भी सोचा जाए। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही डिश लेकर आए हैं, जो घर के सभी सदस्यों का दिल जीत लेगी। हम बात कर रहे हैं दाल का पीठा या फरा की। वैसे यह मूल रूप से चावल के आटे से बनाया जाता है, लेकिन आपको गेहूं के आटे से फरा बनाना बताएंगे। स्टफ्ड दाल की इस डिश की पीठा, फरा, गोझा या भकोसा के नाम से जानते हैं। यह ऐसा नाश्ता है कि इससे आपको मजा भी आएगा और पेट भी भर जाएगा। इसके स्वादिष्ट होने की वजह से बार-बार इसकी फरमाइश की जाएगी। रूटीन से हटकर ब्रेकफास्ट के नाम पर यह बिल्कुल सही चोइस साबित होगी। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर किसी प्रकार की मुश्किल में नहीं फंसेंगे।

dal fara,dal fara breakfast,dal fara ingredients,dal fara recipe,dal fara tasty,dal fara delicious,dal fara family,dal fara children,dal fara spicy dish

सामग्री (Ingredients)

125 ग्राम भीगी हुई चना दाल
50 ग्राम भीगी हुई उड़द दाल
1.5 बड़ी कटोरी गेहूं का आटा
8 कली लहसुन
3-4 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

dal fara,dal fara breakfast,dal fara ingredients,dal fara recipe,dal fara tasty,dal fara delicious,dal fara family,dal fara children,dal fara spicy dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक गहरे बर्तन में गेहूं का आटा लें और रोटी के लिए गूंदे जाने वाले आटा की तरह गूंद लें।
- इस आटा को अलग रख दें और आटा का फरा या पीठा बनाने के लिए स्टफिंग तैयार करें।
- अब स्टफिंग तैयार करने के लिए भीगी हुई चना दाल, उड़द दाल साफ पानी से धोकर मिक्सर में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, नमक और हींग डालकर दरदरा पीस लें।
- इस पेस्ट को प्लेट में निकाल लें और इसमें हल्दी पाउडर, जीरा और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब एक गहरे बर्तन या बड़ी कड़ाही लें और उसमें पानी भरें। पानी की मात्रा इतनी हो कि उबालते समय पीठा पूरी तरह से पानी में डूबा रहे।
- पानी को उबलने के लिए गैस पर रख दें। इसमें आधा चम्मच नमक और दो चम्मच सरसों का तेल डाल दें, ताकि फरा बर्तनी की तली में और एक-दूसरे से चिपके नहीं।
- अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। इन्हें चपाती की तरह बेल लें। फिर इसके बीच में तैयार स्टफिंग रखें और दोनों किनारों को एक साथ लाकर एक साथ चिपका लें।
- सभी आटे का पीठा इसी तरह तैयार कर लें। सभी फरा के पीस एक-एक कर उबलते हुए पानी में डालें और कढ़ाई को ढक्कन के साथ ढक दें।
- फिर आंच को मध्यम स्तर तक कम करें और 12 से 15 मिनट के लिए पानी में फरा को पकने दें।
- एक या दो बार बीच में ढक्कन को हटा कर कड़ाही में कल्छी से पीठा को चलाएं जिससे की पीठा एक-दूसरे के साथ न चिपकें।
- लगभग 12 मिनट के बाद एक पीठा को पानी से एक प्लेट में निकालें और चाकू से काटकर देखें।
- अगर चाकू साफ बाहर आए, तो इसका मतलब है कि पीठा अच्छे से पक चुका है और आप गैस बंद कर सकते हैं।
- अगर चाकू साफ बाहर नहीं आता है तो पीठा को कुछ और मिनटों के लिए पकने दें। फिर गरम आटा का पीठा को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें।
- सारे पीठा को बीच से काटकर 2 हिस्सों में कर दें। गर्म पीठा को हरी चटनी के साथ परोसें।
- आप चाहें तो इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च में फ्राई कर ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर भी परोस सकते हैं।
- फरा पानी में उबालने के स्थान पर स्टीम पर भी बनाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह